फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K vigilance asks DGP to register case in illegal appointment

सोलह साल में पुलिस में मिल गई नौकरी

Wed, 09 Dec 2015 10:56 AM IST
Updated Wed, 09 Dec 2015 10:56 AM IST
विज्ञापन
J&K vigilance asks DGP to register case in illegal appointment

पुलिस विभाग में नौकरी के लिए भले ही न्यूनतम आयु 18 साल है, लेकिन अधिकारियों से तालमेल कर नाबालिग भी नौकरी हासिल कर सकता है।

विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है, जिसमें 16 साल के लड़के को नौकरी मिल गई। मामले का खुलासा होने पर राज्य सतर्कता आयोग ने डीजीपी के राजेंद्रा कुमार को अवैध नियुक्ति पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। आयोग के प्रवक्ता के अनुसार कम उम्र में हुई अवैध नियुक्ति में केस दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा गया है।

एक शिकायत पर गौर करने के दौरान आयोग ने पाया कि आईआरपी नौवीं बटालियन के कमांडेंट ने एक मामले की जांच में तथ्यात्मक रिपोर्ट के लिए पुलिसकर्मी अत्ता मोहम्मद को बुलाया था। रिपोर्ट के अनुसार अत्ता मोहम्मद को 1985 में विभाग में नौकरी मिली थी।

विज्ञापन

डीआईजी को दिया केस दर्ज करने का आदेश

J&K vigilance asks DGP to register case in illegal appointment

उसके सर्विस प्रमाण पत्रों की जांच करने पर पाया गया कि नियुक्ति के दौरान उसकी जन्म तिथि 01.04.1969 (16 साल) थी। आयोग ने पाया कि प्रमाणों के आधार पर प्रथम दृष्टया स्थापित होता है कि नियुक्ति के दौरान आरोपी की उम्र पुलिस विभाग में तैनाती के समय निर्धारित उम्र (18 साल) नहीं थी।

आयोग के प्रवक्ता के अनुसार आरोपी के रिकार्ड में ऐसा कोई दस्तावेज नहीं था कि किसी सक्षम प्राधिकारी की ओर से उम्र में उसे किसी तरह की छूट प्रदान की गई थी। आयोग ने डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि इस मामले में तत्काल केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed