फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: six militants killed by security forces in Keran Sector of Kupwara

J&K: केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को किया ढेर

Sun, 10 Jun 2018 11:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 10 Jun 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
J&K: six militants killed by security forces in Keran Sector of Kupwara
फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे छह आतंकियों को मार गिराया है। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई की है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है।  अभी इलाके में आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। 

इससे पहले शनिवार देर रात उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकियों ने सेना पर हमला किया। यह हमला उस समय किया गया जब सेना की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।
विज्ञापन


आतंकियों की ओर से अंधाधुंध फायरिंग किए जाने के बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। पूरे इलाके को घेर लिया गया है। अतिरिक्त जवान भी मौके पर बुलाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना की 14 राष्ट्रीय राइफल्स की ओर से जिले के रायनार जंगल क्षेत्र में संदिग्ध हरकत देखने के बाद जवानों ने इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया।

घेरा सख्त होता देख इलाके में छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर बाद दूसरी ओर से फायरिंग बंद हो गई।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आपरेशन को अंजाम देने के लिए अतिरिक्त जवानों को बुलाया गया है। फिलहाल यह पता नहीं लग सका है कि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले या इलाके में छिपे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed