फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K temp above average

रियासत में पारा सामान्य से ऊपर, बढ़ी गर्मी

Fri, 03 Jul 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 03 Jul 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
J&K temp above average

रियासत में दो दिन मौसम साफ रहने से पारे ने फिर छलांग लगानी शुरू कर दी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है। श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के बेस कैंप पहलगाम में भी दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री चढ़कर 26.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि, यात्रियों के लिए अभी मौसम सुहावना और ठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार सात जुलाई से मौसम फिर बिगड़ने के आसार हैं। अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा शुरू होने के साथ से अभी तक मौसम यात्रियों पर मेहरबान बना हुआ है। जम्मू में यात्रियों को भले ही गर्मी और उमस झेलनी पड़ रही है, मगर घाटी में पहुंचते ही उनकी थकान ठंडी हवाएं दूर कर रही हैं। हालांकि तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री चढ़कर 30.9 और न्यूनतम भी एक डिग्री बढ़कर 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पहलगाम में भी बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में 0.2 मिलीमीटर बारिश के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 17.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी पारे में उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33.5 और न्यूनतम एक डिग्री अधिक 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यात्री रात्रि में ही यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं। जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.3 और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडे रहने वाले बटोत में दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 18.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार सात जुलाई से तीनों संभागों में बारिश होगी। मौसम के हिसाब से अमरनाथ यात्रियों को सभी जरूरी जानकारियां मुहैया करवाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed