फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K teacher working on fake mark sheet dismissed, documents of personnel will be investigated

जम्मू-कश्मीर: फर्जी अंकतालिका पर नौकरी कर रहा शिक्षक किया बर्खास्त, कर्मियों के दस्तावेजों की होगी जांच

Wed, 17 Nov 2021 04:59 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 17 Nov 2021 04:59 AM IST
सार

श्रीनगर जिले के गर्वनमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल पंथाचौक में फर्जी मार्कशीट से नौकरी कर रहे शिक्षक को सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। शिक्षक ने स्नातक भाग तीन की नकली अंकतालिका (मार्कशीट) से जिला कैडर श्रीनगर में शिक्षक की नौकरी हासिल की थी।

विज्ञापन
J&K teacher working on fake mark sheet dismissed, documents of personnel will be investigated
जम्मू और कश्मीर पुलिस

विस्तार

श्रीनगर जिले के गर्वनमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल पंथाचौक में फर्जी मार्कशीट से नौकरी कर रहे शिक्षक को सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। शिक्षक ने स्नातक भाग तीन की नकली अंकतालिका (मार्कशीट) से जिला कैडर श्रीनगर में शिक्षक की नौकरी हासिल की थी। शिक्षा विभाग ने उसके दस्तावेजों की जांच के लिए जांच बिठाई थी, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद स्कूल शिक्षा निदेशक श्रीनगर ने बर्खास्तगी की कार्रवाई की।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने अब प्रधानमंत्री पैकेज के तहत नियुक्त सभी कर्मचारियों के दस्तावेजों की नए सिरे से जांच का फैसला किया है। जिला कैडर श्रीनगर में तैनात शिक्षक अमित काचरू ने 2018 में जेकेएसएसबी द्वारा करवाई भर्ती के तहत हाई स्कूल पंथाचौक में तैनाती मिली। इसके बाद मार्च  2020 में मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीनगर ने शिक्षक द्वारा दी गई स्नातक भाग तीन की मार्कशीट की जम्मू विश्वविद्यालय से जांच करवाई, जिसमें वह फर्जी पाई गई।
विज्ञापन


इसके बाद संयुक्त निदेशक समग्र शिक्षा एसडी भट्ट को जांच अधिकारी बनाया गया, जिन्होंने अगस्त 2021 में अपनी जांच पूरी की और पाया की उक्त शिक्षक ने नौकरी पाने के लिए जेकेएसएसबी को फर्जी मार्कशीट दिखाई थी। इसके बाद शिक्षक को सात दिन में इस मामले में पक्ष रखने का समय दिया, लेकिन उसने इस अवधि में पक्ष नहीं रखा। इस पर विभाग ने उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीएम पैकेज के तहत नियुक्त हुए शिक्षक को फर्जी दस्तावेज देने पर बर्खास्त किया गया है। उसकी स्नातक भाग तीन की मार्कशीट फर्जी है। विभाग ने अब पीएम पैकेज में नियुक्त सभी कर्मचारियों के दस्तावेज जांचने का निर्णय लिया है। 

- एसडी भट्ट , संयुक्त निदेशक समग्र शिक्षा व जांच अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed