J&K: शोपियां में जैश के दो आतंकियों के शव बरामद, एक से मुठभेड़ जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार की देर शाम हुई मुठभेड़ में जैश के दो आतंकी मार गिराए गए। एक अन्य आतंकी के फंसे होने की आशंका है। सेना का एक जवान भी घायल हुआ है।
आईजी मुनीर खान ने बताया कि, जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ के दौरान मारे गए दो आतंकियों के शव बरामद कर लिये गए हैं जबकि एक आंतकी अभी भी घर में छुपा है, उसने कुछ देर पहले फिर से फायरिंग शुरू की। ऑपरेशन अभी जारी है।
"Bodies of two terrorists recovered but third one is still alive and is present in a house, he started firing again a few minutes back" says Inspector general of police (Kashmir) Muneer Khan #ShopianEncounter
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 19, 2017
बता दें कि, जिले के बटमुरान गांव में दो से तीन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर 44 राष्ट्रीय राइफल्स, 14 बटालियन सीआरपीएफ तथा एसओजी की ओर से इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया गया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।
अचानक हुई गोलाबारी के बाद मोर्चा संभालते हुए सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराए गए। दोनों ओर से लगातार फायरिंग होती रही। इस बीच सुरक्षाबलों ने जिस मकान में आतंकी छिपे हुए थे उसे आईईडी विस्फोट कर उड़ा दिया। देर रात दूसरी ओर से फायरिंग बंद हो गई।
मुठभेड़ शुरू होते ही आतंकियों को भगाने में मदद करने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। सुरक्षाबलों की ओर से सख्ती से पेश आते हुए लोगों को मुठभेड़ स्थल तक नहीं पहुंचने दिया गया।
इस दौरान एक महिला भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी जिसकी बाद में मौत हो गई। पथराव के दौरान कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है।