Jammu : पुंछ नदी में गिरी कार, हादसे में सात लोग घायल; राहत और बचाव का काम जारी
इस हादसे में सात लोग घायल हो गये हैं और कुछ लोगों के लापता होने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है। बचाव के साथ उनकी तलाश भी की जा रही है।
विस्तार
बृहस्पतिवार की शाम को एक कार पुंछ नदी में गिर गई। इस हादसे में सात लोग घायल हो गये हैं और कुछ लोगों के लापता होने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है। बचाव के साथ उनकी तलाश भी की जा रही है।
J-K: Seven injured as car plunges into Poonch River, rescue operations underway
— ANI Digital (@ani_digital) February 27, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/RvE8hGFYmN#Poonch #JammuKashmir #Accident pic.twitter.com/K6NRpweDNU
हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी पुंछ के नेतृत्व में बचाव का काम शुरू हो गया है। इस कार्य में एसडीआरएफ की मदद भी ली जा रही है। पुंछ के एसएसपी शफकत हुसैन ने बताया कि हमे शाम को 7.30 बजे सूचना मिली थी कि एक कार पुंछ नदी में गिर गई है।
बकौल हुसैन सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हमने सात लोगों को सुरक्षित निकाला है और बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। घायलों को अस्पताल पहु्ंचाया गया है।
