फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Polls PDP announces Fresh List Of Candidates 17 Advocates Enter Electoral Battle News in Hindi

Jammu Election: अब जनता की कचहरी में दलील देंगे वकील... 17 अधिवक्ता चुनावी रण में उतरे; पीडीपी से नौ को टिकट

Tue, 03 Sep 2024 01:20 PM IST
शाहरुख खान अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू
अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Sep 2024 01:20 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में वकील भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। पहले चरण में 17 वकीलों को राजनीतिक दलों ने टिकट दिया है। पीडीपी ने सबसे अधिक नौ वकीलों को मैदान में उतारा है। भाजपा ने तीन को टिकट दिया है।

विज्ञापन
J&K Polls PDP announces Fresh List Of Candidates 17 Advocates Enter Electoral Battle News in Hindi
Jammu Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में वकील अब जनता की अदालत में दलीलें देते दिखेंगे। काले कोट के साथ राजनीति की सफेद पोशाक पहनने के लिए वकीलों की रूचि बढ़ी है। राजनीतिक दलों ने भी भरोसा जताते हुए 17 वकीलों को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


पीडीपी ने तो राजोरी-पुंछ की आठ में छह सीट पर वकील प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा, पीडीपी, अपनी पार्टी ने भी वकीलों पर विश्वास दिखाया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अभी तक कोई वकील नहीं उतारा है।
विज्ञापन


अब तक पीडीपी, भाजपा, अपनी पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषित उम्मीदवारों में डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर और वकीलों की संख्या 30 के करीब है। वकील के बाद दूसरे स्थान पर डॉक्टर हैं। इनकी संख्या सात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनंतनाग से पीडीपी-नेकां दोनों के प्रत्याशी डॉक्टर
भाजपा ने दो डॉक्टर उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें रामगढ़ विस सीट से डॉ. दविंदर मनयाल और आरएस पुरा जम्मू से डॉ. नरेंद्र रैना को टिकट दिया गया है। इसी तरह से भाजपा ने सुचेतगढ़ से एक प्रोफेसर और एक इंजीनियर को भी टिकट दिया है। पीडीपी ने पहलगाम और अनंतनाग से क्रमशः डॉ. शब्बीर और महबूब बेग को टिकट दिया है। 

जम्मू वेस्ट से पार्टी ने एक इंजीनियर भी उतारा है। इसी क्रम में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अनंतनाग और उड़ी से डॉक्टरों पर विश्वास जताया है। यहां से क्रमशः डॉ. वशीर और डॉ. सज्जाद को उतारा है। नेकां ने रिटायर जज और इंजीनियर को भी मौका दिया है। अपनी पार्टी ने त्रेहगाम से डॉ. नूर-उद्दीन के रूप में डॉक्टर प्रत्याशी को उतारा है।
 

 
पार्टी प्रत्याशी विधानसभा
भाजपा विवोध गुप्ता राजोरी
भाजपा एडवोकेट विजय शर्मा हीरानगर
भाजपा एडवोकेट अभिनव गुप्ता जम्मू वेस्ट
भाजपा एडवोकेट मुर्तजा खान मेंढर
भाजपा एडवोकेट सईद वजाहत अनंतनाग
पीडीपी एडवोकेट आदित्य गुप्ता जम्मू ईस्ट
पीडीपी एडवोकेट दर्शन मगोत्रा जम्मू वेस्ट
पीडीपी एडवोकेट जावेद चौधरी सुरनकोट
पीडीपी एडवोकेट महरूफ खान मेंढर
पीडीपी एडवोकेट सईद माजिद शाह कालाकोट सुंदरबनी
पीडीपी एडवोकेट गुफ्तार अहमद बुद्धल
पीडीपी एडवोकेट हक नवाज नौशेरा
पीडीपी एडवोकेट कमर हुसैन थन्नामंडी
पीडीपी एडवोकेट अब्दुल हक खान लोलाब
अपनी पार्टी एडवोकेट साहिल भारती रामगढ़
अपनी पार्टी एडवोकेट लवली सांबा
अपनी पार्टी एडवोकेट विक्रम राठोर भद्रवाह




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed