फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K police will not protect amarnath bhandare

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा से हटाई गई कश्मीर पुलिस

Thu, 05 Feb 2015 10:10 AM IST
Updated Thu, 05 Feb 2015 10:10 AM IST
विज्ञापन
J&K police will not protect amarnath bhandare

श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (एसएबीएलओ) ने फैसला लिया है कि 2015 में शुरू होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा में जेएंडके पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में भंडारे नहीं लगाएंगे। यात्रा की कमान सेना, सीआरपी व बीएसएफ के हाथ में दी जाएगी तभी भंडारे बालटाल व पहलगाम के रास्ते लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


यह फैसला पिछले साल की यात्रा में भंडारों में हुई आगजनी की घटना और 2012 व 2013 में हुई घटनाओं को देखते हुए लिया गया है। आर्गेनाइजेशन के प्रधान विजय ठाकुर व महासचिव राजन गुप्ता ने बताया कि जेएंडके पुलिस की सुरक्षा में पिछले साल नौ भंडारों को आग लगा देने के अलावा लूटपाट की गई थी।
विज्ञापन


2012 में भी शेषनाग में जेएंडके पुलिस के सामने भंडारों में तोड़फोड़ व लूटपाट हुई थी। इसके अलावा 2013 में जेएंडके पुलिस के रहते चंदनवाड़ी में भंडारों में लूटपाट घोड़े, टेंट वाले व अन्य कश्मीरियों ने की थी। इन सभी घटनाओं को देखते हुए आर्गेनाइजेशन ने फैसला लिया है कि जेएंडके पुलिस की सुरक्षा में इस बार यात्रा में भंडारे नहीं लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालटाल के रास्ते लगे भंडारे वालों पर सख्ती

J&K police will not protect amarnath bhandare

भंडारे सिर्फ सेना, सीआरपी व बीएसएफ के हाथों में यात्रा की कमान होने पर ही लगेंगे। ठाकुर ने कहा है कि उनकी आर्गेनाइजेशन 59 दिन की घोषित की गई यात्रा का विरोध करती है। श्रद्धालु सिर्फ शुरुआती दिनों में ही पवित्र गुफा में बने बर्फानी शिवलिंग के दर्शन करने को आते हैं। उसके बाद शिवलिंग पिघलने लगता है और भक्तों की संख्या कम हो जाती है।

ठाकुर ने बताया कि 2013 से श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने दिसंबर-जनवरी के बीच श्री अमरनाथ यात्रा से संबंधित होने वाली बैठक में आर्गेनाइजेशन के सदस्यों को बुलाना छोड़ दिया। आर्गेनाइजेशन श्रद्धालुओं की सुविधा के बारे में बात करती थी।

सुप्रीम कोर्ट ने चंदनवाड़ी और बालटाल का रास्ता 12-12 फुट चौड़ा करने के आदेश दिए हैं। लेकिन रास्ते चौड़े करने के बजाय श्रद्धालुओं की संख्या कम करने में लगे हैं। गुप्ता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने भंडारे वालों पर कुछ पाबंदी लगाई हैं।

जम्मू-कश्मीर की सरकार व वहां का जिला प्रशासन चंदनवाड़ी व बालटाल के रास्ते लगे भंडारे वालों पर सख्ती कर रहा है। हालांकि वहां पर लोकल दुकानदार सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू, अंडे व अन्य ऐसी वस्तुएं बेच रहे हैं जिन पर पाबंदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed