{"_id":"5a548f034f1c1b3e198b5bd6","slug":"j-k-police-claimed-to-arrested-two-active-militants-and-nine-overground-workers-in-sopore-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, 2 आतंकी और 9 OGW गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, 2 आतंकी और 9 OGW गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Jan 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके से 2 सक्रिय आतंकवादी समेत 9 ओवर ग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि, सोपोर के वतलाब इलाके में आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में गुप्त सूचना के बाद 7 जनवरी को पुलिस ने मरीन कमांडो (MARCOS), सीआरपीएफ और सेना के 22 आरआर के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया था।
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन के दौरान, दो सक्रिय आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान मुस्ताक अहमद चोपान निवासी वगाद त्राल एरिया और सैजुद्दीन शेख निवासी ददसरा त्राल के रूप में की गई है। ये आंतकवादी उत्तरी कश्मीर के युवाओं की जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन जैसे आतंकी संगठन में भर्ती करते थे।
विज्ञापन
इन आतंकियों के साथ 9 ओवर ग्राउंड वर्कर्स को भी गिरफ्तार किया गया है। जो इनके लिए काम करते थे। इनके पास से एक एके 47 राइफल, एक पत्रिका, 15 राउंड कारतूस, पिस्तौल और एक पत्रिका, दो हैंड ग्रेनेड, चार मोबाइल फोन और तीन पिस्टल की गोलियां बरामद किए गए हैं।
एसएसपी सोपोर हरमीत सिंह मेहता ने कहा कि पकड़े गए आतंकवादी ज्यादातर दक्षिण कश्मीर के हैं जो उत्तरी कश्मीर में युवाओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से काम करते थे। दक्षिण कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन और जैश-ए-मोहम्मद कमांडरों के साथ 2 आतंकवादी संपर्क में थे। सोपोर पुलिस ने कहा कि MARCOS का ऑपरेशन निकट भविष्य में भी जारी रहेगा।