फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: Notice to vacate government residence to former minister Lal Singh

जम्मू कश्मीर: पूर्व मंत्री लाल सिंह को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, महबूबा को भी मिल चुका है ऐसा ही आदेश

Sat, 29 Oct 2022 12:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 29 Oct 2022 12:38 AM IST
सार

रसाना कांड के विरोध में पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। मालूम हो कि इससे पहले प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को भी एस्टेट विभाग की ओर से श्रीनगर में गुपकार स्थित सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया जा चुका है।

विज्ञापन
J&K: Notice to vacate government residence to former minister Lal Singh
चौधरी लाल सिंह

विस्तार

राज्य संपत्ति विभाग ने प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह को गांधी नगर स्थित सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया है। चौधरी लाल सिंह ने नोटिस की पुष्टि करते हुए कहा है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के हक व हित के मसले उठाने पर उन्हें सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन


वह जम्मू में अपने लिए निजी आवास की तलाश कर रहे हैं और जल्द ही सरकारी आवास को खाली कर देंगे। वर्ष 2015 से 2018 तक जम्मू-कश्मीर में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में पर्यावरण मंत्री बने थे। इससे पूर्व वह राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे।
विज्ञापन


बाद में प्रदेश के चर्चित रसाना कांड के विरोध में उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। मालूम हो कि इससे पहले प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को भी एस्टेट विभाग ने श्रीनगर के गुपकार स्थित सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा ने भी इस नोटिस मिलने के बाद कहा था कि वह शीघ्र ही सरकारी आवास खाली कर देंगी। जबकि एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री व नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला श्रीनगर में पहले ही सरकारी आवास खाली कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed