{"_id":"675e81d171f88a33880ce9cc","slug":"j-k-news-stoppage-of-vande-bharat-in-pulwama-will-increase-connectivity-railway-minister-gives-approval-to-e-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K News: पुलवामा में वंदे भारत के ठहराव से बढ़ेगी कनेक्टिविटी, रेल मंत्री ने दी संभावनाएं तलाशने की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K News: पुलवामा में वंदे भारत के ठहराव से बढ़ेगी कनेक्टिविटी, रेल मंत्री ने दी संभावनाएं तलाशने की मंजूरी
Sun, 15 Dec 2024 12:44 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:44 PM IST
सार
केंद्रीय रेल मंत्री ने पुलवामा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की संभावनाएं तलाशने के आदेश दिए हैं, जो क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास को बढ़ावा देंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
- फोटो : @AshwiniVaishnaw
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की संभावनाएं तलाशने के आदेश दिए हैं। एक पत्र में पुलवामा से पीडीपी के विधायक वहीद उर रहमान पर्रा ने वंदे भारत एक्सप्रेस के नॉन-स्टॉप संचालन पर चिंता जताई थी।
विज्ञापन
रेल मंत्री ने पर्रा के पत्र का जवाब देते हुए लिखा, 29 नवंबर को लिखे आपके पत्र में पुलवामा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव का आग्रह किया गया था। इस बारे में निदेशालय को निर्देश दिए गए हैं।पुलवामा में वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव स्थापित करने का आग्रह किया था। पर्रा ने कहा था कि यहां एम्स, अवंतीपोरा एयरफील्ड, विश्वविद्यालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थान और औद्योगिक केंद्र हैं। यह क्षेत्र दक्षिण कश्मीर की कनेक्टिविटी और विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन