फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K News: Kashmiri students allege, college pressured them to shave their beard, complain to JK Students Union

J&K News: कश्मीरी छात्रों ने लगाया आरोप, कॉलेज ने दाढ़ी कटवाने के लिए दबाव डाला, जेके छात्र संघ से की शिकायत

Sun, 10 Nov 2024 01:49 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 10 Nov 2024 01:49 PM IST
सार

कर्नाटका के होलेनारसीपुरा स्थित नर्सिग कॉलेज में कश्मीरी छात्रों से दाढ़ी कटवाने की मांग के बाद जम्मू और कश्मीर छात्र संघ के हस्तक्षेप से मामला सुलझा और छात्रों को दाढ़ी रखने की अनुमति मिल गई।

विज्ञापन
J&K News: Kashmiri students allege, college pressured them to shave their beard, complain to JK Students Union
होलेनरसिपुरा कॉलेज - फोटो : Govt College of Nursing Holenarasipura

विस्तार

जम्मू और कश्मीर छात्र संघ (जेकेएसए) के हस्तक्षेप के बाद कर्नाटका के होलेनारसीपुरा स्थित सरकारी नर्सिग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे जम्मू और कश्मीर के छात्रों को कॉलेज निदेशक और प्राचार्य के निर्देश पर अपनी दाढ़ी रखने की अनुमति दी गई। हसन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के निदेशक डॉ. राजन्ना हसन ने रविवार को बताया कि इस मामले को सुलझा लिया गया है।

विज्ञापन


हमारे होलेनारसीपुरा स्थित नर्सिग कॉलेज में जम्मू और कश्मीर के 14 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। कुछ छात्रों की समय पर उपस्थिति नहीं थी और उनकी ड्रेस कोड को लेकर शिकायतें आई थीं। इसके अलावा कुछ छात्रों की दाढ़ी लंबी थी। शिक्षकों ने दाढ़ी काटने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसके बाद छात्रों ने जम्मू और कश्मीर छात्र संघ से शिकायत की और हमें इस मुद्दे के बारे में जानकारी मिली। हमने छात्रों से बातचीत की जिसके बाद अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की अनुमति दी गई। अब मामला सुलझ चुका है और छात्र खुश हैं। 

विज्ञापन

नर्सिग कॉलेज के छात्रों ने भी कहा कि वे इस मामले के सुलझने से संतुष्ट हैं।
दाढ़ी रखने से संबंधित मामला प्रिन्सपल से बातचीत के बाद सुलझा लिया गया। प्रबंधन ने हमें दाढ़ी रखने की अनुमति दी है। अब हम सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और हमें अब कोई समस्या नहीं है। प्राचार्य ने हमें आश्वस्त किया है कि इस मुद्दे पर कुछ नहीं होगा और हम सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। यह नर्सिंग कॉलेज हसन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का हिस्सा है और बेंगलुरु स्थित राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज से संबद्ध है।

जम्मू और कश्मीर छात्र संघ ने प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना (पीएमएसएसएस) के तहत दाखिला लेने वाले जम्मू और कश्मीर के छात्रों द्वारा सामना किए गए कष्टों के बारे में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक पत्र लिखा। पत्र के अनुसार कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों से कहा था कि वे कॉलेज परिसर में प्रवेश के लिए अपनी दाढ़ी काटें या पूरी तरह से मुंडे हुए हों। जो छात्र दाढ़ी रखते हैं  उन्हें क्लिनिकल ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित अंकित किया जा रहा है। जिससे उनके अकादमिक रिकॉर्ड और उपस्थिति पर असर पड़ रहा है।

इस बीच मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कहा कि उसने किसी विशेष छात्र समूह को निशाना नहीं बनाया था। क्लिनिकल गतिविधियों में स्वच्छता की आवश्यकता होती है। इसमें भाग लेने के लिए कुछ मानक होते हैं। इसके अनुसार, सभी छात्रों, चाहे वे कन्नड़ छात्र हों या अन्य, के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed