{"_id":"675fef75335d8353610f724f","slug":"j-k-news-crs-inspected-the-railway-track-possibility-of-starting-rail-service-to-kashmir-in-january-next-yea-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K News: सीआरएस ने किया रेलवे ट्रैक का निरीक्षण, अगले साल जनवरी में कश्मीर तक रेल सेवा शुरू होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K News: सीआरएस ने किया रेलवे ट्रैक का निरीक्षण, अगले साल जनवरी में कश्मीर तक रेल सेवा शुरू होने की संभावना
Mon, 16 Dec 2024 02:44 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:44 PM IST
सार
कमिश्नर रेलवे सेफ्टी दिनेश चंद देशवाल ने रियासी से बनिहाल तक रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया और जनवरी में कश्मीर तक रेल सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) दिनेश चंद देशवाल ने सोमवार को यानि आज रियासी रेलवे स्टेशन से बनिहाल तक के रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। सीआरएस सोमवार सुबह कटड़ा से सड़क मार्ग से रियासी के ग्रा स्थित रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से वह रेल इंजन में सवार होकर बनिहाल के लिए रवाना हुए। दोपहर को बनिहाल से वापसी के बाद वह संगलदान पहुंचे और फिर शाम को कोड़ी पहुंचे।
विज्ञापन
आज मंगलवार को सीआरएस कोड़ी से ट्राली के जरिए रियासी स्टेशन होते हुए अंजी खड्ड पर बने केबल ब्रिज से निरीक्षण करते हुए कटड़ा जाएंगे। रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के ट्वीट के बाद अगले वर्ष जनवरी महीने में कश्मीर तक रेल सेवा शुरू होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। बताया जाता है कि जनवरी के पहले सप्ताह में सीआरएस दोबारा से कटड़ा-बनिहाल के बीच रेल लिंक परियोजना का निरीक्षण करने के लिए आएंगे।
विज्ञापन