फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K News: CM's sons target BJP, Zameer and Zaheer Abdullah increase political activism in Jammu

J&K News: सीएम के बेटों ने भाजपा पर साधा निशान, जमीर और जहीर अब्दुल्ला ने जम्मू में बढ़ाई राजनीतिक सक्रियता

Sat, 30 Nov 2024 11:56 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 30 Nov 2024 11:56 AM IST
सार

उमर अब्दुल्ला के बेटे, जमीर और जहीर अब्दुल्ला ने जम्मू में यूथ नेशनल कॉन्फ्रेंस की बैठक में भाजपा की नीतियों पर निशाना साधते हुए युवाओं की बढ़ती चुनौतियों और बेरोजगारी को लेकर विरोध जताया।

विज्ञापन
J&K News: CM's sons target BJP, Zameer and Zaheer Abdullah increase political activism in Jammu
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बेटे जहीर और जमीर अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

यूथ नेशनल काॅन्फ्रेंस के नेता व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बेटे जमीर और जहीर अब्दुल्ला ने भी जम्मू में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। शुक्रवार को वे दोनों भाई शेर-ए-कश्मीर भवन में वाईएनसी पदाधिकारियों की बैठक में मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने युवाओं के सामने बढ़ती चुनौतियों के लिए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों और बेरोजगारी से युवा आहत हैं। दोनों युवा नेताओं ने कहा कि युवाओं के सामने आ रही चुनौतियों के समाधान के लिए नेकां सरकार प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के दोनों बेटे विधानसभा चुनाव में नामांकन के दौरान मौजूद रहे थे। शेर-ए-कश्मीर भवन में वे दूसरी बार आए हैं। जम्मू संभाग में उन्होंने पहली बार सार्वजनिक बैठक में हिस्सा लिया और भाजपा पर निशाना साधा है।युवा नेताओं ने कहा कि भाजपा द्वारा अपनाई गई नीतियों के कारण जम्मू-कश्मीर के युवाओं के सामने चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन


विशेष रूप से भर्ती घोटालों और बेरोजगारी से युवा आहत हैं। नेकां के संभागीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने कहा कि देश में पर्याप्त रोजगार के अवसर पैदा करने में मोदी सरकार की विफलता से युवाओं को बड़े पैमाने पर परेशानी का सामना करना पड़ा है। जम्मू-कश्मीर इस टूटी प्रतिबद्धता का सबसे ज्यादा शिकार हुआ है। बेरोजगारी चरम पर है और युवाओं के पास न्याय की मांग के लिए सड़कों पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। मौके पर यूथ विंग के जिला अध्यक्ष तेजिंदर सिंह अमन, बिमला लूथरा, मोहिंद्र कुमार, जमीर कुरेशी, साहिल केरनी, साहिब चिब, रोबिन कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed