{"_id":"67a48a9619a9b329ca0c92ca","slug":"j-k-national-athletic-competition-held-in-kerala-shrine-board-employee-won-silver-medal-in-the-race-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: केरल में हुई राष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता, श्राइन बोर्ड के कर्मचारी ने दौड़ में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: केरल में हुई राष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता, श्राइन बोर्ड के कर्मचारी ने दौड़ में जीता रजत पदक
Thu, 06 Feb 2025 04:47 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Thu, 06 Feb 2025 04:47 PM IST
सार
श्राइन बोर्ड के कर्मचारी अभिषेक शर्मा ने केरल में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक प्रतियोगिता में 1500 मीटर और 1600 मीटर दौड़ में रजत पदक जीते।
विज्ञापन
अभिषेक ने दौड़ में जीता रजत पदक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों ने केरल में आयोजित प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक जीते।गवर्नमेंट मॉडल बॉयज हायर सेकंडरी स्कूल कन्नमकुलम केरल के सिंथेटिक एथलेटिक्स ग्राउंड में आयोजित छठी राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक प्रतियोगिता में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के एथलेटिक्स कोच ऋषि चौधरी, प्रबंधक अभिषेक शर्मा और पर्यवेक्षक संदीप शर्मा इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले जम्मू-कश्मीर दल का हिस्सा रहे।
विज्ञापन
इसमें अभिषेक शर्मा ने 1500 मीटर और 1600 मीटर दौड़ में रजत पदक जबकि रिषि कुमार ने 1600 मीटर में सिल्वर जबकि 100 मीटर में कांस्य पदक जीता। संदीप शर्मा ने 40 मीटर दौड़ और 200 मीटर में चौथा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने बधाई दी है।
विज्ञापन