फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   j&k local body elections expected to be moved

J&K: शहरी स्थानीय निकाय चुनाव छठीं बार खिसकने के आसार

Tue, 29 Mar 2016 12:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 29 Mar 2016 12:16 PM IST
सार

  • अब पीडीपी-भाजपा सरकार चुनाव पर लेगी निर्णय
  • मई-जून के बजाय अब सितंबर-अक्तूबर तक खिसक सकते चुनाव  

विज्ञापन
j&k local body elections expected to be moved
- फोटो : demopic

विस्तार

रियासत जम्मू-कश्मीर में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव आगे खिसकने के आसार बन गए हैं। शपथ ग्रहण के बाद पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार माहौल और स्थितियों को मद्देनजर रखते हुए अब चुनाव पर निर्णय लेगी। 

विज्ञापन

 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल महीने में नई सरकार के सत्ता संभालने के कुछ दिन बाद जम्मू से श्रीनगर दरबार मूव हो जाएगा। इसके बाद श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारी जोरशोर से शुरू होगी। दो जुलाई से श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने के साथ ही सुरक्षा का ज्यादा ध्यान अमरनाथ यात्रा पर केंद्रित हो जाएगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार रियासत में सियासी परिदृश्य और माहौल को देखते हुए ही चुनाव करवाने का निर्णय लेगी। सत्ता संभालते ही चुनाव करवाने का जोखिम गठबंधन सरकार के लेने के कम ही आसार हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान समय में राज्यपाल शासन में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव मई-जून में करवाए जाने की तैयारी चल रही थी। चुनाव विभाग भी जोरशोर से तैयारी में जुटा था। मतदाता सूचियों के ड्राफ्ट रोल पर संशोधन का काम तेजी से चल रहा है। 31 मार्च तक इस प्रक्रिया को पूरा किया जाना है। 

2010 से शहरी स्थानीय निकाय चुनाव लटक रहे 

j&k local body elections expected to be moved
रियासत जम्मू-कश्मीर में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव साल 2010 से लटके पड़े हैं। इस कारण हर साल करोड़ों की केंद्रीय सहायता से भी रियासत को वंचित रहना पड़ा है। रियासत में आखिरी बार स्थानीय निकाय चुनाव साल 2005 में हुए थे और पांच साल के बाद 2010 में कार्यकाल खत्म हो गया था। 

चुनाव आगे खिसकने के कारण
1. खाद्य सुरक्षा अधिनियम से रियासत के लोगों में नाराजगी
2. विपक्षी दल पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के वैचारिक मतभेदों को भुनाएंगे
3. बाढ़ प्रभावितों को अभी पूरी राहत सहायता मिलना बाकी
4. चुनावी वादों और एजेंडा आफ अलायंस के कई बिंदुओं पर काम शेष
5. श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद सुरक्षा कारण 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed