फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: Lieutenant Governor seeks cooperation for peace and prosperity, said-work with full commitment

J&K: शांति और खुशहाली के लिए उप राज्यपाल ने मांगा सहयोग, बोले-पूरी प्रतिबद्धता के साथ करें कार्य

Fri, 01 Nov 2019 10:15 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 01 Nov 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
J&K: Lieutenant Governor seeks cooperation for peace and prosperity, said-work with full commitment
उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने ली बैठक - फोटो : अमर उजाला
उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने पूरी पारदर्शिता तथा प्रतिबद्धता के साथ काम करने की सभी प्रशासनिक सचिवों को सलाह दी है। खासकर जन कल्याणकारी योजनाओं को समय पर पूरी करने को कहा। साथ ही जम्मू-कश्मीर को शांति और खुशहाली की राह पर आगे बढ़ाने में पूर्ण सहयोग देने को कहा। 
विज्ञापन


नागरिक सचिवालय श्रीनगर में शुक्रवार को प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में उप राज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य ढांचे, 108 एंबुलेंस सेवा की कार्यशैली और अक्षय ऊर्जा स्त्रोतों के अलावा बिजली की मांग व उपलब्धता के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


पर्यटन को बढ़ावा देने के अलावा कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। खाद्य एवं आपूर्ति व अन्य जरूरी पदार्थों की स्थिति के बारे में भी जाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दियों के लिए प्रशासनिक तैयारियों तथा आवश्यक खाद्य पदार्थों व अन्य सामानों के भंडारण के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने सचिवों को निर्देश दिए कि वह जन कल्याणकारी सेवाओं की समय पर डिलीवरी की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ काम करें। 

केंद्रीय योजनाओं के फंड का समय पर करें प्रयोग
एलजी ने सभी उपलब्ध स्त्रोतों खासतौर से केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के उपलब्ध फंड का समय पर प्रयोग करने के निर्देश जारी किए। इससे पहले सभी प्रशासनिक सचिवों ने अपने विभागों के कामकाज की जानकारी दी। बैठक में मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम भी उपस्थित थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed