फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   j&k is the new top trade center of india

जानिए, कैसे जेएंडके देश में नया ‘ट्रेंड सेटर’ बना

Thu, 10 Dec 2015 03:43 PM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 03:43 PM IST
विज्ञापन
j&k is the new top trade center of india

इसी साल आरंभ में जम्मू-कश्मीर की नई सरकार की ओर से पेश बजटीय प्रारूप और वर्गीकरण की नकल देश के कई राज्यों ने की है। जम्मू कश्मीर का बजट काफी सराहनीय है।

विज्ञापन


जेएंडके के बजट से संकेत लेते हुए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सभी राज्यों को कहा है कि ‘योजना एवं गैर योजना’ मद के खर्च को ‘राजस्व और पूंजीगत’ में शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन


नई दिल्ली में वित्त सचिवों के साथ बैठक के दौरान केंद्रीय वित्त सचिव रतन वाटल ने कहा कि सार्वजनिक व्यय प्रबंधन में सुधार करने के लिए वर्गीकरण में परिवर्तन करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय पहले से ही विचार विमर्श कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बजट के ढ़ांचे में किया बदलाव

j&k is the new top trade center of india

रियासत के वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू द्वारा मार्च 2015 को विधानसभा में रखे अपने पहले बजट में ‘योजना एवं गैर योजना’ मद को समाप्त करने का बीड़ा उठाया था।

डा. द्राबू ने बजटीय भाषण में कहा था कि ‘योजना और गैर योजना’ मद में यह खोजना मुश्किल होता है कि पैसे कहां खर्च किए गए। लेकिन नए वर्गीकरण में यह आसान हो जाएगा।

डा. द्राबू ने कहा था, ‘अगले वित्तीय वर्ष 2015-16 से मैंने राज्य बजट के ढांचे में पूरी तरह परिवर्तन कर दिया है। हमारे बजट में अब सिर्फ दो हिस्से होंगे।

प्राप्तियां और खर्च। सार्वजनिक खर्च में प्रभावशाली नजर रखने के लिए पुराने ‘योजना एवं गैर योजना’ मद के वर्गीकरण को पूरी तरह समाप्त किया गया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed