फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: Industry status to film sector, provision of 500 crores for subsidy

जम्मू-कश्मीर : फिल्म सेक्टर को उद्योग का दर्जा, सब्सिडी के लिए 500 करोड़ का प्रावधान

Sat, 07 Aug 2021 04:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Aug 2021 04:19 AM IST
सार

  • रुपहले पर्दे को वादियों में खींचने के लिए आकर्षक छूट, मुफ्त में सुरक्षा मिलेगी, प्रशिक्षित किए जाएंगे टीम के सदस्य, नोडल अफसरों की भी तैनाती
  • स्थानीय कलाकारों को अवसर तथा जम्मू-कश्मीर को फिल्मों में प्रोत्साहित करने पर अतिरिक्त रियायत मिलेगी
  • फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जानी-मानी फिल्मी हस्तियों को ब्रांड अंबेसडर बनाया जाएगा
  • फिल्म निर्माण तथा कैमरा अटेंडेंट, प्रोडक्शन स्टाफ के लिए प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना होगी

विज्ञापन
J&K: Industry status to film sector, provision of 500 crores for subsidy
demo pic - फोटो : istock

विस्तार

रुपहले पर्दे को वादियों में खींचने के लिए सरकार की ओर से फिल्म निर्माताओं को आकर्षक छूट दी जाएगी। नई फिल्म नीति में इसके लिए विभिन्न कैटेगरी बनाई गई हैं। फिल्म सेक्टर को उद्योग का दर्जा दिया गया है। फिल्म नीति के तहत सब्सिडी के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें से 2021-22 के लिए 100 करोड़ रुपये रखा गया है।

विज्ञापन


 शूटिंग के लिए आने वाली टीम को पूरी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। जम्मू-कश्मीर को फिल्मों में प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय कलाकारों को अवसर देने पर अतिरिक्त रियायत दी जाएगी। सभी प्रकार की रियायतें अगले पांच साल के लिए मिलेंगी। फिल्म निर्माण तथा कैमरा अटेंडेंट, प्रोडक्शन स्टाफ के लिए प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी। जब तक यह केंद्र तैयार नहीं होता है तब तक कश्मीर विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स, मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर का इस्तेमाल किया जाएगा। फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जानी मानी फिल्मी हस्तियों को ब्रांड अंबेस्डर के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। 
विज्ञापन


पहली फिल्म की शूटिंग करने वाले यदि कुल शूटिंग दिनों के 50 फीसदी जम्मू-कश्मीर में शूट करते हैं तो उन्हें एक करोड़ या निर्माण कीमत की 25 फीसदी, 75 फीसदी से अधिक शूटिंग करने वाले को डेढ़ करोड़ या कुल खर्च का 25 फीसदी सब्सिडी दिया जाएगा। दूसरी फिल्म की 50 फीसदी शूटिंग जम्मू-कश्मीर में करने पर सवा करोड़, 75 फीसदी शूटिंग पर 1.75 करोड़, तीसरी फिल्म के लिए 50 फीसदी शूटिंग प्रदेश में करने पर 1.50 करोड़ व 75 फीसदी शूटिंग पर दो करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फीचर फिल्म में जम्मू-कश्मीर को प्रमुखता के साथ प्रदर्शित करने पर अतिरिक्त 50 लाख की सब्सिडी मिलेगी। जम्मू-कश्मीर पर आधारित स्क्रिप्ट या कहानी होने पर फिल्म निर्माण पर होने वाले खर्च का 50 फीसदी या पांच करोड़ रुपये सब्सिडी के तौर पर मिलेगी। इसके साथ ही यदि पांच स्थानीय कलाकारों को फिल्म में मौका दिए जाने पर 50 लाख रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा। 

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड विजेता निर्माता-निर्देशक की ओर से दूसरी फिल्म के निर्माण पर 1.75 करोड़ से 2.25 करोड़ रुपये, तीसरी फिल्म के निर्माण पर 2.25 करोड़ से 3.25 करोड़ रुपये मिलेंगे। 

टीवी-वेब सीरीज की शूटिंग फीस में 75 फीसदी तक प्रतिपूर्ति
टीवी शो, वेब सीरीज को शूटिंग फीस में 50 से 75 प्रतिशत तक प्रतिपूर्ति की जाएगी। टीवी सीरियल के लिए 50 लाख से एक करोड़ तक की सब्सिडी मिलेगी। देशभक्ति पर आधारित तथा बच्चों व महिलाओं के सशक्तीकरण से जुड़ी फिल्मों पर 50 लाख तक की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। 

सुरक्षा के लिए नोडल अफसर जिम्मेदार
जम्मू-कश्मीर में शूटिंग के लिए आने वाले कलाकारों तथा फिल्म निर्माण से जुड़ी पूरी टीम को मुफ्त सुरक्षा दी जाएगी ताकि वह अपनी शूटिंग पूरी कर सकें। फिल्म निर्माण की अनुमति एक महीने के अंदर मिल जाएगी। इसमें पुलिस की अनापत्ति भी शामिल होगी। सुरक्षा में लगने वाली टीम खासतौर पर शूटिंग के दौरान सुरक्षा के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित होगी। पुलिस विभाग का एक नोडल सुरक्षा अधिकारी नामित किया जाएगा जो पूरी तरह से सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होगा। 

सरकारी होटलों के किराये में 50 फीसदी की छूट
फिल्म निर्माताओं तथा उनकी टीम के सदस्यों को सरकारी होटलों में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके लिए उन्हें पहले से बुकिंग करानी होगी। सिनेप्लेक्स तथा मल्टीप्लेक्स खोलने के लिए औद्योगिक नीति के तहत छूट मिलेगी। आउटडोर शूटिंग के लिए सरकार के एयरस्ट्रिप का टीम इस्तेमाल कर सकती है। 


फिल्म सिटी एवं टीवी स्टूडियो
सरकार फिल्म सिटी व टीवी स्टूडियो की स्थापना में सहयोग करेगी। औद्योगिक नीति के तहत फिल्म सिटी व टेलीविजन स्टूडियो के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। फिल्म स्टूडियो व प्रोसेसिंग लैब की स्थापना में भी मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed