{"_id":"5ae017d14f1c1b6e098b63da","slug":"j-k-indian-army-kills-five-pakistani-soldiers-in-poonch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को मिला मुंहतोड़ जवाब, भारतीय सेना ने पांच सैनिक किए ढेर किए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान को मिला मुंहतोड़ जवाब, भारतीय सेना ने पांच सैनिक किए ढेर किए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना पाकिस्तान को करारा जवाब दे रही है। तीन दिन के भीतर पुंछ जिले के कीरनी और कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान के पांच जवानों को मार गिराया गया है। एक बंकर भी तबाह कर दिया गया है। इसमें पाकिस्तानी सेना का गोलाबारूद और कुछ हथियार तबाह होने के समाचार मिल रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान सीजफायर का लगातार उल्लंघन कर रहा था। शनिवार को कीरनी एवं कस्बे में सुबह भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों और ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई थी। इस पर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कीरनी क्षेत्र में पाक की सेना के दो जवान मारे गए थे।
इसके कुछ ही समय बाद पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी बंद कर दी गई। भारतीय सेना की इस जवाबी कार्रवाई के बाद अगले दिन रविवार को सुबह पाकिस्तान ने पुंछ जिले के खड़ी करमाड़ा सेक्टर में अचानक गोलाबारी की।

इसका भारतीय सेना ने फिर मुंह तोड़ जवाब दिया, लेकिन इसके बावजूद भी पाकिस्तानी सेना अपनी नापाक हरकत से बाज नहीं आई। सोमवार शाम साढ़े पांच बजे कृष्णा घाटी में भी पाकिस्तान ने मोर्टार दागे। इस पर भारतीय सेना ने सटीक जवाब देते अब्बासपुर में स्थित पाकिस्तानी सेना का एक बंकर तबाह कर दिया।
साथ ही तीन जवानों को मार गिराया। इसके बाद पाक सेना की तरफ से गोलाबारी बंद की गई। सूत्रों की मानें तो कृष्णा घाटी में जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने कुल 15 मिनट में ही सटीम जवाब दिया। इससे उसके बंकर में रखा गोलाबारूद व हथियार तबाह हो गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सिर्फ 15 मिनट की जवाबी कार्रवाई में हमारी फौज ने पाकिस्तानी फौज को करारा जवाब दिया है जो काबिले तारीफ है। गोलाबारी के समय अपने खेतों में छुप कर बैठे दो युवकों का कहना है कि हमने देखा कि कल हमारी तरफ से गए चार गोले एक ही जगह पर उनकी पोस्ट पर जाकर गिरे, जिसके बाद वहां सिर्फ मिट्टी उठती दिखाई दी। कुछ लोगों का यह मानना है कि अब पाक सेना इस क्षेत्र में ज्यादा गोलाबारी की घटनाओं को अंजाम देगी।