फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: If we get weapons, we are ready to fight terrorists; Retired soldiers demanded weapons from the governmen

J&K: मिलें हथियार तो हम भी आतंकवादियों से लड़ने को तैयार; सेवानिवृत्त सैनिकों ने सरकार से की हथियारों की मांग

Sun, 06 Apr 2025 05:16 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 06 Apr 2025 05:16 PM IST
सार

सांबा जिले के सेवानिवृत्त सैनिकों ने सरकार से हथियारों की मांग की, कहा कि यदि उन्हें हथियार मिलें तो वे आतंकवादियों से लड़ने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
J&K: If we get weapons, we are ready to fight terrorists; Retired soldiers demanded weapons from the governmen
बिलावर में पंजतीर्थी के पास तैनात सुरक्षाबल - फोटो : kathua

विस्तार

जिले के सीमावर्ती गांवों के सेना से सेवानिवृत्त अधिकारियों और जवानों ने सरकार से गुहार लगाई है कि यदि उन्हें हथियार मुहैया कराए जाएं तो वे आतंकवादियों से लड़ने के लिए तैयार हैं।सेवानिवृत्त कैप्टन बज सिंह, देवेंद्र सिंह, जगदीश राज और कुलदीप राज ने बताया कि पाकिस्तानी सेना की ओर से देश विरोधी तत्वों को जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए भारत-पाक सीमा से घुसपैठ कराई जा रही है। उन्होंने कहा, जब भी हमें सूचना मिलती है कि मुठभेड़ में सेना के अधिकारी और जवान शहीद हो रहे हैं, हमारा खून खौल उठता है।

विज्ञापन


सेवानिवृत्त सैनिकों ने बताया कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की ओर से लोगों को हथियार दिए जाते थे और फायरिंग का प्रशिक्षण दिया जाता था। लोग अपने-अपने गांवों की सुरक्षा करते थे। जब आतंकवादी घटनाएं बढ़ने लगीं तो पुलिस ने ग्राम सुरक्षा समितियां बनाई थीं। प्रत्येक गांव में पांच सदस्यों की समिति बनाकर उन्हें पुलिस के साथ रात्रि पहरेदारी का जिम्मा सौंपा गया था। उनके काम को देखते हुए उन्हें मानदेय भी दिया जाता था और समय-समय पर फायरिंग प्रशिक्षण दिया जाता था।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त सैनिकों ने मांग की कि केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए ग्रामीण सुरक्षा गार्ड की तर्ज पर उन्हें भी हथियारों के लाइसेंस दिए जाएं ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने बताया कि सेना के जवान पहले से ही प्रशिक्षित होते हैं।जिन लोगों ने हथियार के लाइसेंस रिन्यू करने के लिए दिए हैं, उन्हें रिन्यू किया जा रहा है। अभी नए लाइसेंस नहीं बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed