{"_id":"2c740384602d0ccb69632b581b1e4f87","slug":"j-k-govt-formation-on-social-media-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल-पल में बदल रहे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल-पल में बदल रहे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 27 Dec 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेशक अभी तक राज्य में नई सरकार का गठन न हुआ हो, लेकिन सोशल मीडिया पर हर आधे घंटे के बाद एक नई सरकार बन रही है। इसमें कई को मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है और कई को मंत्री। हर कोई अपनी पसंद की सरकार बना रहा है। लोगों ने अपने पसंद के विधायकों को मंत्री पद तक दे दिए हैं।
विज्ञापन
चुनाव को लेकर जितना क्रेज सोशल मीडिया पर था, उससे कई गुना अधिक अब सरकार के गठन को लेकर है। सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर सबसे अधिक सरकार को लेकर खींचतान चल रही है। कोई भाजपा-पीडीपी और कोई नेशनल कांफ्रेंस-भाजपा की सरकार बना रहा है। कई ने पीडीपी और एनसी दोनों की सरकार भी बनाई है।
विज्ञापन
पीडीपी-कांग्रेस की सरकार बनाई जा रही है। हालांकि, सबसे अधिक लोग नेशनल कांफ्रेंस और भाजपा की सरकार बना रहे हैं। जम्मू खित्ते के लोग हर हाल में भाजपा की सरकार चाहते हैं और इसे लेकर हर आधे घंटे के बाद सरकार का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन
एक पल में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री बना दिया जा रहा है, उसके अगले ही पल निर्मल सिंह को और फिर जुगल किशोर को। एक पल मुख्यमंत्री पीडीपी का बन जाता है तो दूसरे पल भाजपा का। थोड़ी देर के बाद नेशनल कांफ्रेंस का मुख्यमंत्री बना दिया जा रहा है।
भाजपा के हर क्षेत्र के विधायकों के समर्थक उन्हें मुख्यमंत्री बना रहे हैं। पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद को भी मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। भाजपा और पीडीपी की तरफ से तीन-तीन साल के लिए मुख्यमंत्री बनाना भी दिलचस्प तरीके से पेश किया जा रहा है।
लद्दाख भी पीछे नहीं
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री बनाने के लिए कई ऐसे पोस्ट भी आ रहे हैं, जिसमें लद्दाख खित्ते से जीते विधायक को मुख्यमंत्री बनाने बनाया जा रहा है। तर्क दिया जा रहा है कि न जम्मू, न श्रीनगर, लद्दाख से बने मुख्यमंत्री।