{"_id":"572593ca4f1c1b7a035cce66","slug":"j-k-government-will-move-to-supreme-court-for-exemption-in-neet","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर सरकार एनईईटी से छूट के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर सरकार एनईईटी से छूट के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 01 May 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल में दाखिले के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेस टेस्ट (एनईईटी) से छूट के लिए रियासती सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। यह जानकारी शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने पत्रकारों को दी। सूत्रों का कहना है कि सोमवार को सरकार इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट जा सकती है।
विज्ञापन
श्रीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से कहा कि उन्होंने इस मसले को सरकार के समक्ष उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से आग्रह करेगी। उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट सरकार के पक्ष को समझेगी।
विज्ञापन
उधर, मेडिकल तथा इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए जेके बोर्ड आफ प्रोफेशनल इंट्रेस एक्जामिनेशन (बीओपीईई) की ओर से 14 और 15 मई को जम्मू और श्रीनगर में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए दोनों स्थानों के लिए 54 केएएस अफसरों को आब्जर्वर के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
श्रीनगर में 34 और जम्मू के लिए 20 आब्जर्वर लगाए गए हैं। बीओपीईई की ओर से परीक्षा की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। परीक्षा की पारदर्शिता के लिए आब्जर्वरों को उनकी तैनाती स्थान की जानकारी बाद में दी जाएगी। सभी अधिकारियों को तय समय पर पहुंचने की हिदायत दी गई है।