फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K government will move to supreme court for exemption in NEET

जम्मू कश्मीर सरकार एनईईटी से छूट के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी

Sun, 01 May 2016 10:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 01 May 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
J&K government will move to supreme court for exemption in NEET
सुप्रीम कोर्ट

मेडिकल में दाखिले के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेस टेस्ट (एनईईटी) से छूट के लिए रियासती सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। यह जानकारी शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने पत्रकारों को दी। सूत्रों का कहना है कि सोमवार को सरकार इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट जा सकती है।

विज्ञापन


श्रीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से कहा कि उन्होंने इस मसले को सरकार के समक्ष उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से आग्रह करेगी। उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट सरकार के  पक्ष को समझेगी। 
विज्ञापन


उधर, मेडिकल तथा इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए जेके बोर्ड आफ प्रोफेशनल इंट्रेस एक्जामिनेशन (बीओपीईई) की ओर से 14 और 15 मई को जम्मू और श्रीनगर में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए दोनों स्थानों के लिए 54 केएएस अफसरों को आब्जर्वर के रूप में तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर में 34 और जम्मू के लिए 20 आब्जर्वर लगाए गए हैं। बीओपीईई की ओर से परीक्षा की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। परीक्षा की पारदर्शिता के लिए आब्जर्वरों को उनकी तैनाती स्थान की जानकारी बाद में दी जाएगी। सभी अधिकारियों को तय समय पर पहुंचने की हिदायत दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed