{"_id":"606594688ebc3eda731ba17a","slug":"j-k-engineering-students-to-be-trained-by-tata-technologies-experts","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: इंजीनियरिंग के छात्रों को टाटा टेक्नोलॉजिस के विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: इंजीनियरिंग के छात्रों को टाटा टेक्नोलॉजिस के विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण
Thu, 01 Apr 2021 03:07 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 01 Apr 2021 03:07 PM IST
सार
- कौशल विकास विभाग का इंजीनियरिंग कॉलेजों से करार
- तीन-तीन महीने के 18 शार्ट टर्म कोर्स शुरू होंगे
विज्ञापन
IIT Jammu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कोर्स में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की उद्योग जगत की मांग के अनुरूप कौशल क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों को गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज जम्मू में बन रहे सेंटर फॉर इन्वेंशन, इनोवेशन, इंक्यूबेशन एंड ट्रेनिंग (सीआईआईआईटी) में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
सेंटर में आईआईटी, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग से जुड़े तीन-तीन महीने के 18 शार्ट टर्म कोर्स शुरू होंगे, जिसमें टाटा टेक्नोलॉजिस इंडस्ट्रियल, हार्डवेयर, औजार, उपकरण व मशीनरी उपलब्ध करवाएगी और उनके विशेषज्ञ विद्यार्थियों को कोर्स का प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए कौशल विभाग ने जम्मू संभाग के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों के साथ एमओयू साइन किया है।
विज्ञापन
इसके तहत विद्यार्थियों को सेंटर में नवीनतम तकनीक से जुड़े कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कौशल विकास विभाग अब जम्मू संभाग के सभी इंजीनियरिंग कॉलेज को अपने साथ जोड़ रहा है, ताकि विद्यार्थियों को सेंटर में प्रशिक्षण मिल सके। कौशल विकास विभाग की श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी, बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी, मॉडल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी जैसे संस्थानों के साथ भी करार की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर को नशा परोस रहा पाकिस्तान, आतंकवाद और तस्करों का बढ़ता कनेक्शन चिंताजनक