{"_id":"66fa6b9f3e7ecb663509bc03","slug":"j-k-elections-2024-reputation-of-provincial-president-and-party-chief-at-stake-in-kupwara-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Elections 2024: कुपवाड़ा में प्रांतीय अध्यक्ष और पार्टी प्रमुख की प्रतिष्ठा दांव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Elections 2024: कुपवाड़ा में प्रांतीय अध्यक्ष और पार्टी प्रमुख की प्रतिष्ठा दांव पर
Mon, 30 Sep 2024 02:43 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:43 PM IST
सार
कुपवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक अक्तूबर को दिलचस्प मुकाबले के आसार हैं, क्योंकि विभिन्न राजनीतिक दल अपनी जीत दर्ज करने के लिए यहां दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
पोलिंग पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुपवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक अक्तूबर को दिलचस्प मुकाबले के आसार हैं, क्योंकि विभिन्न राजनीतिक दल अपनी जीत दर्ज करने के लिए यहां दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि कश्मीर के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष नासिर असलम वानी और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन पहली बार कुपवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पूर्व सांसद और पीडीपी के वरिष्ठ नेता मीर फैयाज के अलावा एआईपी के फिरदौस बाबा भी संभावित विजेताओं की दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन
2014 के विधानसभा चुनाव में यहां से पीसी के बशीर अहमद डार 24,754 वोटों से जीते। दूसरे स्थान पर पीडीपी के मीर फैयाज रहे। जीत का अंतर 151 वोट रहा था। वहीं 2008 के विधानसभा चुनाव में नेकां के मीर सैफुल्लाह 16,696 वोटों से जीते। दूसरे स्थान पर पीडीपी के फैयाज अहमद मीर रहे। जीत का अंतर 5,182 वोटों का था। बता दें कि यह सीट 1977 से नेशनल कॉन्फ्रेंस का दबदबा रहा है। 1977 में असदुल्ला शाह, 1983 में पीर अब्दुल गनी, 1987 में मुश्ताक अहमद लोन, 1996 में सैफुल्ला मीर और 2002 में भी सैफुल्ला मीर यहां से विधायक रहे हैं।
विज्ञापन
मतदाता
- कुल 94956
- 47181 पुरुष
- 47772 महिलाएं
- 3 ट्रांसजेंडर
उम्मीदवार
- नासिर असलम (नेकां)
- सज्जाद गनी लोन (पीसी)
- मीर फैयाज (पीडीपी)