जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में 15 लाख के नशीले पदार्थ बरामद, जांच में जुटी पुलिस
तलाशी के दौरान घनी झाड़ियों के नीचे बोरे में छिपाकर रखी गई दवाओं की खेप (500 स्ट्रिप्स जिसमें 12000 स्पोस्मोप्रोक्सीवन कैप्सूल थे) बरामद की गई। पुलिस द्वारा बरामद की गई ड्रग्स कीमत 15 लाख रुपये है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की बांदीपोरा पुलिस ने शनिवार को लवेपोरा स्थित एक बाग में करीब 15 लाख के स्पोस्मोप्रोक्सीवन के 12000 कैप्सूल युक्त 500 स्ट्रिप्स बरामद किए। बता दें कि लवेपोरा के बागों में नशीले पदार्थों को छुपाने की विशेष सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।
जिसके बाद बाग में तलाशी की गई। तलाशी के दौरान घनी झाड़ियों के नीचे बोरे में छिपाकर रखी गई दवाओं की खेप (500 स्ट्रिप्स जिसमें 12000 स्पोस्मोप्रोक्सीवन कैप्सूल थे) बरामद की गई। पुलिस द्वारा बरामद की गई ड्रग्स कीमत 15 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आरएस पुरा में बनेगा देश का पहला बासमती अनुसंधान केंद्र, इस संस्थान से सीधा जुड़ेंगे दस हजार किसान
जानकारी के अनुसार यह खेप बांदीपोरा कस्बे और उसके आस-पास के इलाकों में युवाओं को सप्लाई की जानी थी। आरोपी की पहचान की जा रही है। मामला बांदीपोरा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में कई नशीली दवाओं के तस्करों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।