{"_id":"eeba3ff914f207d761a9d46212c6bf92","slug":"j-k-dgp-k-rajendra-says-directions-of-the-state-government-on-release-of-political-prisoners-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक कैदियों की रिहाई को बन रहा ब्लू प्रिंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक कैदियों की रिहाई को बन रहा ब्लू प्रिंट
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 07 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
राजनीतिक कैदियों की रिहाई के लिए मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के बयान के बाद पुलिस महकमा इस संबंध में ब्लू प्रिंट तैयार कर रहा है। डीजीपी के राजेंद्रा कुमार ने कहा कि सरकार के निर्देश के आधार पर राजनीतिक कैदियों का डाटा संकलित किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिन लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज नहीं हैं, उन्हें रिहा किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि रिहा किए जाने वाले ऐसे कैदियों के संबंध में पूछे जाने पर डीजीपी ने कहा कि ब्लू प्रिंट तैयार होने के साथ ही इसका खुलासा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सईद ने डीजीपी के साथ बैठक कर वैसे कैदियों की रिहाई की कार्रवाई करने को कहा है, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज नहीं हैं।
विज्ञापन
रिहा होने या आत्मसमर्पण करने वाले आतंकियों के व्यापक पुनर्वास पर भी सरकार ने योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। इनमें मशरत आलम और कासिम फकतू जैसे पत्थरबाजों के सरगना के भी रिहा होने की चर्चा है।
विज्ञापन
इस संबंध में पूछे जाने पर डीजीपी ने टालते हुए कहा कि अभी इस संबंध में कुछ कह नहीं सकते, लेकिन जैसे ही ब्लू प्रिंट तैयार होगा, मीडिया को पूरी जानकारी दे दी जाएगी। उधर, जानकारों का कहना है कि इन पत्थरबाज सरगनाओं के रिहा होने के सुप्रीमकोर्ट से भी निर्देश आए हैं।