{"_id":"5d9a52cb8ebc3e015e1b6f44","slug":"j-k-delegation-of-pdp-which-was-to-meet-mehbooba-mufti-in-srinagar-has-deferred-its-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: पीडीपी के दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने महबूबा के साथ होने वाली बैठक टाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: पीडीपी के दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने महबूबा के साथ होने वाली बैठक टाली
Mon, 07 Oct 2019 02:17 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 07 Oct 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी के दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने महबूबा मुफ्ती के साथ होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया है। बता दें कि पीडीपी का दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को श्रीनगर में पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से मुलाकात करने वाला था।
मालूम हो कि घाटी के प्रमुख दलों के दिगग्ज नेता इन दिनों नजरबंद हैं। राज्य में ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (बीडीसी) चुनाव की घोषणा के बाद सियासी दलों में हलचल तेज हो गई है। इसी को लेकर पीडीपी का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को श्रीनगर में पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से मुलाकात करने वाला था।
वहीं नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में रविवार को जम्मू के पूर्व पार्टी विधायक श्रीनगर में पार्टी अध्यक्ष व सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे। दोनों शीर्ष नेताओं से मुलाकात के लिए पार्टी ने राज्यपाल से अनुमति मांगी थी। पार्टी नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व के साथ जम्मू-कश्मीर में मौजूदा परिदृश्य के साथ बीडीसी चुनाव पर चर्चा की। फारूक से मिलने से पहले इस प्रतिनिधिमंडल ने उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की।
विज्ञापन
फारूक और उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद नेशनल कांफ्रेंस के नेता देवेंद्र राणा ने कहा कि हम खुश हैं कि हमारे दोनों नेता ठीक हैं। निश्चित रूप से वे राज्य के घटनाक्रम से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि अगर राजनीतिक गतिविधियां शुरू करनी हैं तो मुख्यधारा के नेताओं को छोड़ना होगा।