फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K clears the way for projects with foreign investment of more than 100 crores

प्रशासनिक परिषद का फैसला : जम्मू-कश्मीर में 100 करोड़ से ज्यादा विदेशी निवेश वाली परियोजनाओं का रास्ता साफ

Thu, 24 Feb 2022 05:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Feb 2022 05:01 AM IST
सार

विदेशी निवेश प्रोत्साहन नीति को प्रशासनिक परिषद ने दी मंजूरी, 51 से ज्यादा होंगी हिस्सेदारियां। 2030 तक लागू रहेगी नीति, प्रदेश व केंद्रीय योजनाओं का ले सकेंगे लाभ।
 

विज्ञापन
J&K clears the way for projects with foreign investment of more than 100 crores
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में 100 करोड़ से ज्यादा विदेशी निवेश वाली परियोजनाओं का रास्ता साफ हो गया है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में प्रशासनिक परिषद ने जम्मू-कश्मीर के उद्योग में विदेशी निवेश प्रोत्साहन नीति को मंजूरी दे दी है। यह नीति 2021 से 2030 तक प्रभावी रहेगी। विदेशी निवेश संबंधी केंद्रीय प्रावधानों के अनुरूप ही इस नीति के तहत न्यूनतम 51 फीसदी विदेशी हिस्सेदारी के साथ 100 करोड़ से अधिक लागत वाले निवेश को आकर्षित किया जा सकेगा। 

विज्ञापन


आरबीआई और डीपीआईआईटी के नियमों के तहत दस साल के लिए लागू इस नीति के तहत निवेशक जम्मू-कश्मीर औद्योगिक नीति 2021-2030, जम्मू-कश्मीर औद्योगिक भूमि आवंटन नीति 2021-2030 और जम्मू-कश्मीर के लिए केंद्र की नई योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। खास बात है कि नीति के तहत भूमि बैंक की पहचान करने में मदद मिलेगी, जिसे विशेष रूप से विदेशी निवेश के लिए विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


जम्मू, पांपोर में बनेंगे बहु मंजिला औद्योगिक भवन
नई नीति में उपलब्ध स्रोतों का बेहतर उपयोग करने के लिए चिह्नित भूमि पर बहु मंजिला औद्योगिक भवन बनेंगे। जम्मू के प्रदर्शनी मैदान और पांपोर के सेमपोरा में आईटी टॉवर बनेंगे। इसमें विदेशी निवेश से बहुमंजिला और बहुउद्देशीय भवन बनाए जाएंगे। यह भवन परिसर उद्योग को त्वरित रूप से शुरू करने के लिए ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानपुर में हाई सिक्योरिटी जेल के लिए भूमि हस्तांतरित
प्रशासनिक परिषद ने कठुआ जिले के महानपुर में हाई सिक्योरिटी जेल के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी है। महानपुर के डांबरा गांव में 148 कनाल सरकारी भूमि और 160 कनाल पांच मरला शामलाट (महफूज काचराई) भूमि कारावास विभाग को हस्तांतरित की गई। यह जेल बेहद संगीन अपराध में लिप्त कैदियों को विद्रोहियों को रखने के लिए बनाई जाएगी। वहीं, प्रशासनिक परिषद ने कुलाम के फ्रिसल गांव में डिग्री कॉलेज में उच्च शिक्षा विभाग के लिए 63 कनाल चार मरला भूमि हस्तांतरण को स्वीकृति दी। यहां नई भर्ती से रोजगार के अवसर खुलेंगे। पुलवामा में स्वास्थ्य केंद्र और मालावारी में पुलिस चौकी के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed