J&K: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का जम्मू दौरा, सीएम ने विधानसभा भवन का जायजा लिया, अधिकारियों के साथ की बैठक
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज निर्माणाधीन विधानसभा भवन का दौरा कर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री ने इस बात का उल्लेख किया कि जम्मू में विधान सभा भवन का निर्माण राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण है और इस भवन के पूरा होने के बाद यह राज्य की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और मजबूत करेगा। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि परियोजना समय पर पूरी हो और सभी जरूरी मानकों का पालन किया जाए।
#WATCH | J&K CM Omar Abdullah visited the under-construction Legislative Assembly building in Jammu today. pic.twitter.com/r7AA0H4GRH
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 11, 2024
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को अपनी सड़क यात्रा की कुछ झलकियां साझा की, जब उन्होंने श्रीनगर से जम्मू अपने कार्यालय जाने के लिए सड़क मार्ग का विकल्प चुना। यह कदम हवाई अड्डे पर दृश्यता खराब होने के कारण उठाया गया जिससे उनकी उड़ान रद्द हो गई थी।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, रविवार को खराब दृश्यता के कारण 11 उड़ानें रद्द कर दी गई जबकि एक और उड़ान तकनीकी कारणों से स्थगित हो गई।
जम्मू में खराब दृश्यता के कारण अचानक आखिरी पल में सड़क यात्रा करनी पड़ी। रविवार को जम्मू से कोई उड़ान नहीं आई और न ही कोई उड़ान बाहर गई, तो मुझे सर्दियों की राजधानी के लिए सड़क मार्ग से जाना पड़ा। उन्होंने श्रीनगर से जम्मू की ओर जाते हुए अपनी काफिले की तीन वीडियो क्लिप भी साझा कीं। हालांकि, एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि सोमवार सुबह फ्लाइट ऑपरेशन निर्धारित समय के अनुसार फिर से शुरू हो गए हैं।
एक और पोस्ट में, अब्दुल्ला ने लिखा रिजर्व रेजिडेंस की बालकनी से दृश्यता देखकर मुझे नहीं लगता कि आज भी उड़ानें संचालित होंगी। धुंध में सूर्य को मुश्किल से देखा जा सकता है। यह मुख्यमंत्री का 16 अक्तूबर को पदभार संभालने के बाद जम्मू सचिवालय का पहला दौरा था। उन्हें सरकारी कर्मचारियों द्वारा जम्मू सचिवालय में 10 बजे गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इससे पहले सरकार ने 11 नवम्बर से जम्मू में सचिवालय में सभी प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।