फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: By-elections in Nagrota and Budgam likely to be held by March-April, Election Commission of India postpon

J&K: नगरोटा और बडगाम में उपचुनाव मार्च-अप्रैल तक होने की संभावना, भारतीय चुनाव आयोग ने मौसम के कारणों से टाले

Wed, 08 Jan 2025 02:22 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 08 Jan 2025 02:22 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर के नगरोटा और बडगाम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव फरवरी तक मौसम कारणों से टलने के बाद मार्च-अप्रैल तक होने की संभावना है।

विज्ञापन
J&K: By-elections in Nagrota and Budgam likely to be held by March-April, Election Commission of India postpon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय चुनाव आयोग के फरवरी का तर्क देकर जम्मू संभाग की नगरोटा विधानसभा और कश्मीर के बडगाम में उप विधानसभा चुनाव टालने से लग रहा है कि यह मार्च-अप्रैल तक लटक सकते हैं। सर्दियों के मौसम के चलते खासतौर पर कश्मीर में अभी फरवरी तक बर्फबारी की आशंका है, जिसके बाद ही चुनाव की तैयारी की जा सकती है।
विज्ञापन


दो माह से अधिक समय से उमर सरकार का कार्यकाल पूरा होने के साथ प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों में दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ उपचुनाव करवाने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन भारतीय चुनाव आयोग ने मौसम का तर्क देकर अभी उपचुनाव नहीं करवाने की बात कही है। नगरोटा विधानसभा सीट पर भाजपा के दिवंगत देवेंद्र सिंह राणा लगातार दो बार विधायक रहे थे।
विज्ञापन


लेकिन उनके निधन के बाद यह सीट खाली चल रही है। इसी तरह बडगाम और गांदरबल विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चुनाव लड़ा था, जिसमें दोनों में ही जीत मिलने पर बाद में उन्होंने बडगाम की सीट को छोड़ दिया था। बडगाम सीट भी नेकां का गड़़ मानी जा रही है। लेकिन उपचुनाव के दौरान कैसे सियासी समीकरण रहेंगे यह तब ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरोटा सीट पर दिवंगत राणा की बेटी दिव्यानी राणा के भी लड़ने की चर्चा है। भाजपा ने गत दिवस दिव्यानी को भाजयुमो का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। वह पिछले कुछ समय से नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए प्रचार कर रही हैं। यह सीट भाजपा के खाते में थी, लेकिन इससे पहले राणा के नेकां में रहने से यह नेकां का गड़ रहा था।

आज मुख्यमंत्री विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करके विभागीय कामकाज की समीक्षा कर सकते हैं। इसके लिए मंगलवार को विभिन्न विभागों में तैयारी की जाती रही। सभी उच्चाधिकारी अपने विभाग की रिपोर्ट बनाने में जुटे रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed