फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Budget 2025: Omar Abdullah shares experience of presenting budget during Ramzan, will not do this in futur

J&K Budget 2025: उमर अब्दुल्ला ने रमजान में बजट पेश करने के अनुभव को किया साझा, भविष्य में नहीं करेंगे ऐसा

Sat, 08 Mar 2025 11:34 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 08 Mar 2025 11:34 AM IST
सार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रमजान के दौरान बजट पेश करने के बाद कहा कि वह भविष्य में कभी भी रमजान में बजट पेश नहीं करेंगे।

विज्ञापन
J&K Budget 2025: Omar Abdullah shares experience of presenting budget during Ramzan, will not do this in futur
सीएम उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, अब कभी रोजे के दौरान बजट पेश नहीं करूंगा। उन्होंने यह बात विधानसभा में बजट पेश करने के बाद कही। अब्दुल्ला ने कहा, यह 2018 के बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा का पहला बजट था और वित्त मंत्री के तौर पर मेरा पहला बजट भी। उन्होंने विधानसभा में लगभग 1 घंटा 45 मिनट तक बजट भाषण दिया, जबकि वह रमजान के छठे दिन का रोजा रख रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बजट सत्र को आगे या पीछे भी कर सकते थे। उन्होंने कहा, आज के अनुभव के बाद, मैं फिर कभी रमजान के रोजे के दौरान बजट पेश नहीं करूंगा। या तो मैं सत्र को आगे या पीछे करूंगा या फिर स्पीकर से हाथ जोड़कर अनुरोध करूंगा कि सत्र शाम 6.30 बजे ( इफ्तार के बाद) के आसपास आयोजित किया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह बात पवित्र महीने में बजट पेश करने में आने वाली कठिनाइयों के बारे में एक सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि बजट भाषण के बाद बोलने में उन्हें काफी दिक्कत हो रही थी, क्योंकि वह पानी की एक बूंद भी ग्रहण नहीं कर सकते थे। उन्होंने ये भी कहा कि दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार था जब जम्मू-कश्मीर के किसी मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री का पदभार संभालते हुए खुद बजट पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed