फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Budget 2025: Now the poor will get 10 kg more free ration, 1.5 lakh families will get benefit

J&K Budget 2025: गरीबों को अब 10 किलो और मुफ्त राशन, 1.5 लाख परिवारों को मिलेगा फायदा

Sat, 08 Mar 2025 01:03 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 08 Mar 2025 01:03 PM IST
सार

उमर अब्दुल्ला सरकार ने गरीब परिवारों को 10 किलो मुफ्त राशन देने की घोषणा की, जिससे 1.5 लाख परिवारों को फायदा होगा।

विज्ञापन
J&K Budget 2025: Now the poor will get 10 kg more free ration, 1.5 lakh families will get benefit
जम्मू-कश्मीर बजट - फोटो : @omar abdullah

विस्तार

गरीब परिवारों को उमर अब्दुल्ला सरकार 10 किलो मुफ्त राशन देगी। इसका फायदा 1.5 लाख परिवारों को मिलेगा। इन परिवारों में करीब 5.5 लाख सदस्य हैं। अंत्योदय अन्न योजना के तहतह केंद्र सरकार की ओर से पहले से ही इन परिवारों को 35 किलो राशन मिल रहा है। यानी अब इन परिवारों को 45 किलो मुफ्त राशन मिलेगा। इस व्यवस्था पर प्रदेश के खजाने पर 120 करोड़ का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

विज्ञापन


अंत्योदय अन्न योजना के तहत प्रदेश के भौगोलिक परिस्थितियों और पसंद के हिसाब से 35 किलो राशन दिया जाता है। मसलन-डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, राजोरी और रामबन में 15 किलो गेहूं और 20 किलो चावल दिए जाते हैं। वहीं, जम्मू, कठुआ, सांबा, उधमपुर, रियासी समेत अन्य जिलों में 30 किलो गेहूं और पांच किलो चावल दिया जाता है। 10 किलो राशन बढ़ने से पहाड़ी इलाकों में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए खासतौर पर बड़ी राहत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed