फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Assembly Election 2024 BJP scores a hattrick Jammu East Congress effort to regain its old seat in Jammu

J&K Assembly Election 2024: जम्मू पूरब में भाजपा ने हैट्रिक, कांग्रेस ने पुरानी सीट पाने के लिए झोंकी ताकत

Mon, 30 Sep 2024 02:22 PM IST
Digvijay Singh अतुल भारद्वाज,अमर उजाला, जम्मू
अतुल भारद्वाज,अमर उजाला, जम्मू Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 30 Sep 2024 02:22 PM IST
सार

जम्मू पूरब सीट से भाजपा पिछले दो चुनाव लगातार जीती है। 2008 और 2014 के चुनाव के बाद अब भाजपा को यहां हैट्रिक बनाने की उम्मीद बनी हुई है। यही वजह है कि क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय बने हुए हैं।

विज्ञापन
J&K Assembly Election 2024 BJP scores a hattrick Jammu East Congress effort to regain its old seat in Jammu
भाजपा और कांग्रेस ने झोंकी ताकत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूरोप की बोरोक और मुगल शैली में बना मुबारक मंडी पैलेस जम्मू पूर्व विधानसभा का प्रतीक है। यहां मतदाताओं का मानना है कि मुबारक मंडी पैलेस लोगों की भावना और निष्ठा का केंद्र है। परिसर के अंदर बैठे मुबारक अली ने बताया कि एक समय वह था जब इस इमारत को देखने के लिए हजारों लोग आते थे। जम्मू पूरब विधानसभा का हिस्सा बनी यह ऐतिहासिक इमारत लंबे समय तक राज्य सरकार ने भी अपने कार्यालय चलाने के लिए उपयोग में ली। पुरानी बातों को याद कर वह बताते हैं कि डोगरा राजवंश आज भी लोगों के दिलों में है। यही वजह है कि यहां हर जाति का व्यक्ति खुद को डोगरा ही बताएगा। यह उनका डोगरा राजवंश से जुड़ाव है। यही वजह है कि चुनावों में भी मुबारक मंडी और डोगरा राजा चर्चा में बने रहते हैं।

विज्ञापन

 

मुबारक मंडी अपने इतिहास तो जम्मू पूरब में ही पीरखो जिसे जामवंत गुफा भी कहते हैं, अपने धार्मिक महत्व की वजह से पहचान रखती है। लोग बताते हैं कि यहां से जामवंत जी गुफा मार्ग से सीधे अमरनाथ तक शिवजी के दर्शन के लिए जाते थे। यह गुफा अभी भी मौजूद होने की बात कही जाती है हालांकि इसके रास्ते को बंद रखा गया है। यहां एक भव्य मंदिर भी है जिसमें शिवजी, नौ देवी के अलावा खुद जामवंत जी विराजमान हैं। लोगों की आस्था को देखते हुए ही पिछले सालों में इसकी भव्यता बढ़ाने का काम सरकार ने नया गेट और जरूरी रिनोवेश कराते हुए किया।

विज्ञापन

 

क्या हैट्रिक बनाएगी भाजपा?

जम्मू पूरब सीट से भाजपा पिछले दो चुनाव लगातार जीती है। 2008 और 2014 के चुनाव के बाद अब भाजपा को यहां हैट्रिक बनाने की उम्मीद बनी हुई है। यही वजह है कि क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय बने हुए हैं। कांग्रेस ने भी योगेश साहनी के रूप में मजबूत प्रत्याशी उतारा है। लोगों का कहना है कि भाजपा के युद्धवीर सिंह और योगेश साहनी दोनों की टक्कर के उम्मीदवार हैं। वह सीट से 2002 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री खुद भी प्रचार में जुटीं
भाजपा के प्रत्याशी युद्धवीर सिंह की पत्नी 2014 में सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। वह खुद प्रचार में मजबूती से जुटी हुई हैं। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी सभा उनके पक्ष में कर चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एमए स्टेडियम से उनका जिक्र कर चुके हैं।

पिछले तीन चुनाव में कौन जीता
- 2002 में कांग्रेस से योगेश साहनी
- 2008 में भाजपा से अशोक खजूरिया
- 2014 में भाजपा से राजेश गुप्ता

मतदाता
कुल-106877
53869 पुरुष
53005 महिलाएं
3 ट्रांसजेंडर

मतदाताओं के मुद्दे
- स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिल
- दरबार मूव व्यवस्था दोबारा से शुरू हो
- इलाके में पसरी हुई गंदगी

10 साल में क्या मिला
- मल्टीलेवल पार्किंग बनीं
- पीरखो मंदिर का नया गेट व रेनोवेशन वर्क
- हेरिटेज बाजार का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed