{"_id":"5adac9c34f1c1b360b8b5af0","slug":"j-k-army-jawan-charanjeet-singh-dies-he-injured-in-april-17-ceasefire-violation-at-rajouri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की गोलीबारी में घायल हुए जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की गोलीबारी में घायल हुए जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की तरफ से हुए सीजफायर के उल्लंघन में घायल हुए एक जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कई दिन से उनका इलाज चल रहा था।
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से किए गए सीजफायर के उल्लंघन के दौरान घायल हुए हवलदार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हवलदार चरणजीत सिंह 17 अप्रैल को पाकिस्तानी फायरिंग में घायल हुए थे।
जम्मू के सुंदरबन इलाके में पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की गई थी। भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस गोलीबारी में हवलदार चरनजीत सिंह को कई गोलियां लग गईं थीं।
उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन आज उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 42 साल के हवलदार चरनजीत सिंह राजौरी जिले के नौशेरा के कलसीयन गांव के रहने वाले थे।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एलओसी पर पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हुए सेना के जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। सीजफायर के दौरान हुई मौतों का आंकड़ा भी बढ़ गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि वह एक बहादुर और ईमानदार सैनिक थे। सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
प्रवक्ता ने बताया कि वह एक बहादुर और ईमानदार सैनिक थे। सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।