फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: Announcement of civic elections in Jammu and Kashmir possible in September

J&K : जम्मू-कश्मीर में सितंबर में हो सकता है निकाय चुनाव का एलान, नहीं बढ़ाए गये वार्ड, ईवीएम से होगा मतदान

Thu, 10 Aug 2023 01:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा डॉ. बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
डॉ. बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 10 Aug 2023 01:37 AM IST
सार

मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की ओर से सितंबर में ही चुनाव मानकर तैयारी की जा रही है। इस बीच नगर निकायों में कोई वार्ड नहीं बढ़ाए गए हैं। मतदान ईवीएम के जरिये होगा।

विज्ञापन
J&K: Announcement of civic elections in Jammu and Kashmir possible in September
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में नगर निगमों के साथ ही स्थानीय निकाय के चुनाव का एलान सितंबर में हो सकता है। मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की ओर से सितंबर में ही चुनाव मानकर तैयारी की जा रही है। इस बीच नगर निकायों में कोई वार्ड नहीं बढ़ाए गए हैं। मतदान ईवीएम के जरिये होगा। जम्मू और श्रीनगर को छोड़कर विभिन्न जिलों में नगर परिषद व नगरपालिका के 970 वार्डों के लिए चुनाव होंगे। जम्मू नगर निगम के 75 और श्रीनगर के 74 वार्डों के साथ पूरे प्रदेश में 1119 वार्डों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। दो नगर निगमों के अलावा 75 नगर पालिका व नगर परिषद हैं।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि दोनों ही संभाग जम्मू और कश्मीर में चार चरणों में चुनाव हो सकते हैं। नामांकन तथा मतदान व परिणाम की घोषणा के साथ ही पूरी चुनाव प्रक्रिया अक्तूबर में पूरी कर ली जाएंगी। सूत्रों ने बताया कि निकाय चुनाव की तिथियों को लेकर शिक्षा विभाग से छुट्टियों का ब्योरा मंगा लिया गया है। इसके साथ ही ईवीएम के रेंडमाइजेशन, मतदान कर्मियों की तैनाती तथा सुरक्षा इंतजाम का खाका तैयार कर लिया गया है। चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। 
विज्ञापन


नगर निगम, नगर पालिका व नगर परिषद के लिए चुनाव खर्च का भी प्रावधान किया जाएगा। कश्मीरी पंडित विस्थापितों के मतदान के लिए अलग से प्रावधान किया जा सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से शुक्रवार को पत्र भेजकर राज्य सूचना अधिकारी से ईवीएम के रेंडमाइजेशन तथा मतदान कर्मचारियों की तैनाती के लिए साफ्टवेयर प्राथमिकता के आधार पर सभी डीसी को उपलब्ध कराने को कहा गया है। पत्र में कहा गया है कि निकाय चुनाव सितंबर में प्रस्तावित है। मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय से बताया गया कि 25 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद वार्डों का आरक्षण जारी होगा और फिर चुनाव की तिथि का एलान होगा। प्रशासनिक तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनंतनाग में सबसे अधिक व किश्तवाड़ में सबसे कम वार्ड
अनंतनाग में स्थानीय निकाय तथा वार्डों की संख्या सबसे ज्यादा है। यहां 10 निकाय व 139 वार्ड हैं, जबकि सबसे कम किश्तवाड़ में 13 वार्ड हैं। शोपियां व गांदरबल में भी केवल 17 वार्ड हैं।

जिला-निकाय- वार्ड

  • कुपवाड़ा 03-39
  • बांदीपोरा 03-43
  • बारामुला 06-88
  • गांदरबल 01-17
  • बडगाम 06-72
  • पुलवामा 05-69
  • शोपियां 01-17
  • कुलगाम 04-40
  • अनंतनाग 10-139
  • किश्तवाड़ 01-13
  • डोडा 03-37
  • रामबन 03-21
  • उधमपुर 03-41
  • रियासी 02-26
  • कठुआ 06-80
  • सांबा 04-56
  • जम्मू 07-79
  • राजोरी 05-63
  • पुंछ 02-30

कुल 75-970

लद्दाखी पहाड़ी स्वायत्त विकास परिषद कारगिल के चुनाव की घोषणा के साथ ही बढ़ी सरगर्मी
लद्दाखी पहाड़ी स्वायत्त विकास परिषद कारगिल के चुनाव की घोषणा के साथ ही सरगर्मी बढ़ गई है। 30 सदस्यीय परिषद में 26 सीटों पर चुनाव होगा, जबकि चार पर मनोनयन होगा। अब तक नेकां का इस सीट पर कब्जा है। नेकां के फिरोज खान चेयरमैन व मुख्य कार्यकारी पार्षद (सीईसी) हैं। चुनाव के लिए नेकां और कांग्रेस ने हाथ मिलाया है। नेकां, कांग्रेस के साथ ही भाजपा व पीडीपी ने भी प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के अध्यक्ष हाजी अनायत अली को भाजपा ने चेयरमैन पद का प्रत्याशी घोषित किया है। 



अधिसूचना के अनुसार नामांकन 16 से 23 अगस्त, नामांकन पत्रों की जांच 24 अगस्त को होगी। 26 अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसके साथ ही 10 सितंबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतों की गिनती 14 सितंबर को होगी। पूरी प्रक्रिया 20 सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी। ज्ञात हो कि इससे पहले 2018 में हुए चुनाव में नेकां को 10, कांग्रेस-आठ, पीडीपी-दो, भाजपा-एक तथा निर्दलीयों को पांच सीटें मिली थीं। बाद में पीडीपी के सदस्यों ने भाजपा का दामन थाम लिया और भाजपा की सदस्य संख्या सात हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed