{"_id":"689501cf4cbb62ae35007001","slug":"it-is-not-permissible-to-earn-money-by-selling-haram-things-grand-mufti-srinagar-news-c-264-1-sr11001-105321-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हराम की चीज़ें बेचकर पैसा कमाना जायज़ नहीं : ग्रैंड मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हराम की चीज़ें बेचकर पैसा कमाना जायज़ नहीं : ग्रैंड मुफ्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के ग्रैंड मुफ्ती मुफ्ती नासिर-उल-इस्लाम ने क्षेत्र के लोगों के लिए वीरवार को धार्मिक फरमान (फतवा) जारी किया है। इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि हराम (निषिद्ध) मांस खाना या निषिद्ध वस्तुओं को बेचकर आजीविका कमाना इस्लाम में सख्ती से मना है।
जारी फतवे में उन्होंने कहा कि हराम खाना और हराम की चीज़ें बेचकर पैसा कमाना किसी भी सूरत में जायज़ नहीं है। यहां प्रशासन को पहले ही सक्रिय होना चाहिए था ताकि लोगों को असली सच्चाई का पता चल सके। अवैध कारोबार करने वालों पर रोक लगानी चाहिए थी। लोगों को इन शरिया आदेशों का सख्ती से पालन करना चाहिए।
फ़िलहाल, मोमोज़ खाने से बचें। अन्य मांस उत्पाद और ड्रेस्ड चिकन केवल उन्हीं जगहों से खरीदें जहां मांस की प्रामाणिकता और हलाल तरीके से जानवरों के वध पर पूरा भरोसा हो। उन लोगों से मांस उत्पाद बिल्कुल न खरीदें, जिनका मांस तैयार किया गया हो या फ्रोजन हो। प्रशासन को इन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
मांग की गई कि प्रशासन को लखनपुरा जम्मू में ईमानदार लोगों की एक चेकपोस्ट औपचारिक रूप से स्थापित करनी चाहिए ताकि बाहर से आने वाली खाद्य सामग्री की उचित जांच हो सके। लोगों को भी सतर्क रहना चाहिए। धर्मगुरुओं, इमामों से भी अनुरोध किया कि वे शुक्रवार को इस संवेदनशील मुद्दे से संबंधित बातों को जनता तक पहुंचाएं।