{"_id":"67b79d773c171c23c0068d5c","slug":"it-is-mandatory-to-develop-new-tourist-destinations-jammu-news-c-10-lko1027-550481-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नए पर्यटन स्थलों को विकसित करना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नए पर्यटन स्थलों को विकसित करना अनिवार्य
विज्ञापन
नई दिल्ली में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में शामिल पर्यटन आयुक्त सचिव यशा मुदगल। स्त्रोत विभाग
जम्मू। नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग की आयुक्त सचिव यशा मुदगल ने भाग लिया। उन्होंने बैठक में कहा कि जम्मू कश्मीर में नए पर्यटन स्थलों को विकसित करना अनिवार्य है। इसको लेकर तैयारियों को बढ़ाने के साथ ही निजी क्षेत्र की भागीदारी भी अनिवार्य है।
आयुक्त सचिव ने कहा कि प्रदेश में नए होटल,रेस्टोरेंट,रोपवे,सड़क जैसी सुविधाओं का विकास महत्वपूर्ण साबित होगा। उनका कहना था कि जम्मू से कश्मीर तक ट्रेन सेवाओं के विकास से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होटल सेवाओं को प्रदान करने वाली कंपनियों ने अपनी सक्रियता दिखाई है।
उन्होंने बैठक में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रस्ताव रखे। जिसमें कटरा में मां वैष्णो देवी के इतिहास पर एक प्रकाश और ध्वनि शो, दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए बैटरी चालित कारों के साथ मानसर झील में सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे का विकास, जम्मू की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाला एक संग्रहालय, विरासत, साहसिक, इको-पर्यटन और कल्याण पर्यटन को कवर करने वाले एकीकृत टूर पैकेज, एक डिजिटल पर्यटन प्रचार अभियान प्रमुख है। ब्यूरो