फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   It is easy for the youth in villages adjacent to IB to get jobs and higher education

जम्मू-कश्मीर: आईबी से सटे गांवों के युवाओं के लिए नौकरी और उच्च शिक्षा पाना होगा आसान

Wed, 24 Feb 2021 03:51 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 24 Feb 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
It is easy for the youth in villages adjacent to IB to get jobs and higher education
jobs jammu kashmir

अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 43 गांवों के लोगों के लिए सरकार ने आरक्षण जारी कर दिया है। अब इन गांवों के युवाओं को सरकारी नौकरी और उच्च शिक्षा पाने में आसानी होगी। अब इन सीमावर्ती इलाकों में बसे लोगों को दस्तावेज संबंधी परेशानी भी हल हो जाएगी। आरक्षण के लिए प्रदेश सरकार तमाम कार्रवाई पूरी करवाएगी और दस्तावेज तैयार किए जाएंगे। सीमा से सटे गांवों के बच्चों को प्रोफेशन एजूकेशन हासिल करने में सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी और कालेजों में पढ़ाई के लिए आरक्षण मिलेगा। पहले आरक्षण न होने के कारण दाखिल लेने में परेशानी आती थी। इनको तीन फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। अब सामाजिक कल्याण विभाग आरक्षण के लिए सूचियां तैयार करेगा। साथ ही आरक्षण प्रमाणपत्र भी जारी करेगा। आईबी से सटे 43 गांवों के लोगों को सुविधा दी गई है। इसमें 21 गांव जम्मू, 17 गांव कठुआ और पांच गांव सांबा के शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


जम्मू में गांव अखनूर, बंदराल, कलां, मांडा, रख ढोक, आरएस पुरा, गंदगली, रठाना, चक नानक, रंगपुर, सदरे, जसोर, खेपर, चक, बाजा, टिबा बैस, बोकरी, टिल्ले, अराजी, बडियाल, मोखे, सिदड़, बडियाल काजियां, सिगा टेडा और चुबिया भवन को शामिल किया गया है। इसी तरह सांबा में विजयपुर तहसील के त्रिंडी जमोड़ा, त्रिंडी सांगरा और घगवाल तहसील के मलानी व कलवाल गांव लिए गए हैं। कठुआ जिले से हीरानगर के माथ्रयां चक, छन्न चरखड़ी, चक बथौल, हेरे, रघुनाथपुर, गदियाल, सनयाल, जल्लो चक, रठान चक, मुरली चक और मढ़ीन तहसील को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जल्द शुरू होगी राजोरी के आंगनवाड़ी केंद्रों में मीड डे मील सुविधा

आईबी से सटे गांवों को आरक्षण प्रदान किया जा रहा है। लोग सरकारी और पढ़ाई के क्षेत्र में आरक्षण का लाभ उठा सकेंगे। इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए है। - समिता सेठी, निदेशक, सामाजिक कल्याण विभाग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed