फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ISI Plotting to Destabilize Communal Harmony in Jammu & Kashmir know more details in Hindi

नापाक हरकत: सीमा पार से ISI रच रही घाटी में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश, पहाड़ी इलाकों में छिपे आतंकी

Mon, 17 Mar 2025 12:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Mar 2025 12:22 PM IST
सार

Jammu Kashmir News: सीमा पार से घाटी में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश आईएसआई रच रही है। पहाड़ी इलाकों में छिपे बैठे आतंकियों को नागरिकों की हत्या करने का आदेश दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
ISI Plotting to Destabilize Communal Harmony in Jammu & Kashmir know more details in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

Jammu Kashmir security threats: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई जम्मू-कश्मीर में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रही है। प्रदेश में सक्रिय पाकिस्तानी आतंकियों के जरिए आम नागरिकों की हत्या करवाकर समुदायों विशेष के बीच दंगा-फसाद कराने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में छिपकर बैठे आतंकियों को आईएसआई ने कुछ ऐसे ही आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि आतंकी अब सुरक्षाबलों को निशाना नहीं बना पा रहे। 
विज्ञापन


इनकी घेराबंदी ऐसी है कि ये सुरक्षाबलों का सामना करने से कतरा रहे हैं। जबकि, सीमा पार से भी घुसपैठ कराने में सफलता नहीं मिल रही, इसलिए आईएसआई दबाव बना रही है कि, जो आतंकी मौजूद हैं, वे नागरिकों को निशाना बनाएं। बीते तीन वर्ष में ऐसे कई प्रयास किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, ऐसे ही प्रयास और तेज होने की आशंका जताई जा रहा है। राजोरी, कठुआ, उधमपुर और रियासी जिलों में ऐसी वारदात होने की आशंका जताई जा रही है। इन क्षेत्रों में बीते कुछ वर्षों से आतंकी मौजूद हैं, जिन्होंने कई बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

सेना के पूर्व बिग्रेडियर विजय सागर का कहना है कि पाकिस्तान इस समय खुद के पाले दहशतगर्दों से ही परेशान है। इसकी वजह से वहां की अवाम मुखर है। लोगों को शांत करने के लिए पड़ोसी देश जम्मू-कश्मीर में सांप्रदायिक माहौल खराब करके अपने लोगों को तसल्ली देना चाहता है।

 

स्थानीय मदद न मिलने से बौखलाहट
जम्मू-कश्मीर में अब स्थानीय आतंकी न के बराबर हैं। आतंकी संगठनों को स्थानीय स्तर पर मदद और समर्थन नहीं मिल रहा। वे सीमा पार से घुसपैठ नहीं कर पा रहे। स्थानीय स्तर पर सुरक्षाबलों का मजबूत घेरा भी उनके लिए तोड़ना मुश्किल हो रहा है। इससे आईएसआई में एक बौखलाहट है, जिसकी वजह से वह किसी भी हद तक जा सकती है। - राजिंदर सिंह, पूर्व बिग्रेडियर
 

आतंकियों का सफाया ही एकमात्र समाधान
जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि जब तक जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकी मौजूद हैं, इनके जरिए आईएसआई किसी भी तरह की वारदात करवा सकती है। इसमें कोई संदेह नहीं कि आम नागरिकाें की हत्या करवाकर समुदाय विशेष के बीच तनाव पैदा करना है। आईएसआई ने ऐसा ही राजोरी में किया था।

 

आतंकियों ने समुदाय विशेष के लोगों को पहचान पत्र देखकर मारा था। ठीक ऐसा ही पहाड़ी जिलों में मौजूद आतंकी कर सकते हैं, क्योंकि ये आईएसआई के कहने पर ही सीमा पार से आए हैं। लिहाजा आतंकियों का सफाया करें, ताकि व कोई वारदात कर ही न सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed