फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ISI increasing terrorist activities in Rajori-Poonch, Pakistan new conspiracy

LoC infiltration: राजोरी-पुंछ में आतंकी गतिविधियां बढ़ा रही आईएसआई, पाकिस्तान की नई साजिश

Thu, 25 Aug 2022 05:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 25 Aug 2022 05:51 PM IST
सार

जम्मू बाॅर्डर के पुराने रूट पर घुसपैठ बंद होने और कश्मीर में आतंकवाद के कमजोर पड़ने से पाकिस्तान ने अपनी रणनीति बदल ली है। राजोरी-पुंछ के लोगों को कश्मीर के लोगों की तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत विरोधी बताने की साजिश भी रची जा रही है। इसका खुलासा पकड़े गए फिदायीन आतंकी ने की है।

विज्ञापन
ISI increasing terrorist activities in Rajori-Poonch, Pakistan new conspiracy
Tabarak Hussain Pakistani fidayeen - फोटो : पीआरओ

विस्तार

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई राजोरी व पुंछ जिलों में आतंकवाद को बढ़ाने और इसे दोबारा जीवित करने का प्रयास कर रही है। पिछले कुछ महीनों से इन दोनों जिलों में आतंकी हमलों, एलओसी पर घुसपैठ और फिदायीन हमले तेजी से बढ़े हैं। आईएसआई के ऐसा करने की तीन प्रमुख वजह मानी जा रही हैं।

विज्ञापन


सेना और पुलिस के रिटायर अफसरों का मानना है कि पाकिस्तान को लग रहा है कि कश्मीर में आतंकवाद दम तोड़ रहा है। वहां के लोग अब आतंकियों के साथ नहीं दे रहे। पाकिस्तान जम्मू में आतंकी गतिविधियां बढ़ा कर यह साबित करना चाहता है कि कश्मीर के लोग ही नहीं, बल्कि जम्मू के लोग भी भारत के खिलाफ हैं।
विज्ञापन


इसके लिए राजोरी पुंछ के युवाओं को आतंकी संगठनों में शामिल करने और वहां आतंकी हमले बढ़ाए जा रहे हैं। पिछले छह महीनों में राजोरी में 5 ग्रेनेड हमले, दो फिदायीन हमले, 6 बार आतंकी घुसपैठ का प्रयास हुआ है। जबकि राजोरी के रहने वाले 4 आतंकी भी दबोचे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो मुख्य वजह यह हैं

सांबा और कठुआ बाॅर्डर पर आतंकियों की घुसपैठ बहुत कम हुई है। जम्मू में आतंकियों की वारदातें कम हुई हैं। बड़े स्तर पर आतंकियों के हमले विफल हुए, हथियारों की तस्करी रुकी, गोला बारूद बरामद हुआ, आतंकी साजिशें नाकाम हुईं। आतंकियों के पारंपरिक रूट पर घुसपैठ कम हुई है। इसलिए अब राजोरी पुंछ कर रुख कर रहे हैं।


वहां पर जंगल का इलाका अधिक है। दूसरी तरफ पाकिस्तान यह बताना चाहता है कि सिर्फ कश्मीर के लोग ही नहीं, बल्कि राजोरी पुंछ के लोग भी पाकिस्तान के साथ हैं। इसलिए आतंकी वारदातें बढ़ाई जा रही हैं, ताकि संदेश दिया जा सके कि यहां के लोगों के सहयोग से ऐसा हो रहा है। - वी के साही, रिटायर कर्नल

कश्मीर पर कमजोर पड़ रहा पाकिस्तान

कश्मीर में दम तोड़ रहे आतंकवाद को अब जम्मू संभाग में जिंदा करने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई राजोरी और पुंछ जिले में आतंकी गतिविधियां बढ़ा रही है। पाकिस्तान दुनिया के सामने कश्मीर को लेकर अपना पक्ष नहीं रख पा रहा। साथ ही जम्मू के राजोरी पुंछ की एलओसी पर अधिक घुसपैठ करने का प्रयास कर रहा है, ताकि दहशत पैदा की जा सके। - एसपी वैद, पूर्व डीजीपी, जेके पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed