फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   isi agent arrested from kishtwar jammu kashmir, big terrorist conspiracy busted

जम्मू-कश्मीर: बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, किश्तवाड़ से आईएसआई एजेंट गिरफ्तार

Fri, 07 Dec 2018 09:52 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 07 Dec 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
isi agent arrested from kishtwar jammu kashmir, big terrorist conspiracy busted
सुरक्षा बलों ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए एक आईएसआई एजेंट को उसके घर से गिरफ्तार किया है। वह पाकिस्तान में बैठे आकाओं को सूचनाएं भेजने का काम करता था। वह हरकत-उल-मुजाहिदीन के संपर्क में था। आरोपी सहरान शेख उर्फ अबू जुबैर एस निवासी मालिपेठ (किश्तवाड़) को पुलिस, सशस्त्र बल और सेना ने संयुक्त कार्रवाई में वीरवार को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


एसएसपी राजेंद्र कुमार गुप्ता के अनुसार, आरोपी जम्मू-कश्मीर से जानकारी एकत्र कर पाकिस्तान में आईएसआई को भेजता था। वह पाकिस्तान और हरकत-उल-मुजाहिदीन संगठन के संपर्क में था। इसके अलावा पुलिस, सशस्त्र बलों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर आतंकी हमले के लिए जानकारी जुटा रहा था।
विज्ञापन


ऐसे इनपुट थे कि प्रतिबंधित संगठन इन एजेंटों का उपयोग जिले में आतंकवादी हमलों के लिए कर रहे थे। पूछताछ में आरोपी ने अपनी भागीदारी कबूल की है। इस संबंध में पुलिस को कई वीडियो भी मिले हैं। इनमें पैरा-सैन्य बलों के प्रतिष्ठान संबंधी जानकारी को आदान-प्रदान किया गया है। इसके जरिये एक बड़ा आतंकवादी हमला करना शामिल था। हाल में उसने कई जगह के वीडियो व फोटो सीमा पार भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर वालों ने किया विरोध
आरोपी को वीरवार की देर शाम उसके घर से गिरफ्तार किया। इस दौरान उसके परिवार वालों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। शुक्रवार को जब आरोपी से पूछताछ की गई, तो कई सबूत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed