फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   is congress part of government or not, ask rather

कांग्रेस बताए, क्या वह सरकार का अंग नहीं: राथर

Tue, 14 Oct 2014 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 14 Oct 2014 01:57 AM IST
विज्ञापन
is congress part of government or not, ask rather

नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री कांग्रेस की दोतरफा नीतियों से काफी खफा नजर आए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज द्वारा बाढ़ आपदा में सरकार के विफल रहने की बात कहने पर राथर ने कहा कि क्या वे सरकार का अंग नहीं हैं।

विज्ञापन


जब रियासत में नेकां-कांग्रेस की गठबंधन सरकार चल रही है, तो कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी को दूसरों पर डालकर अवाम की नजरों में अच्छा बनने की कोशिश कर रही है, लेकिन अवाम सब जानती है। राथर ने कहा कि उनका सचिवालय बाढ़ में डूब गया, मंत्रियों के कार्यालय जलमग्न हो गए। ऐसे में भी मुख्यमंत्री बिना कार्यालय और स्टाफ के दिनरात लगे रहे। फिर भी हमारे साथी आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस के चुनाव से भागने की चर्चाओं पर राथर ने कहा कि पूरी रियासत के लोग बाढ़ से परेशान हैं। ऐसे में उनके सामने चुनाव नहीं, बल्कि उनका पुनर्वास और उनकी मदद करना पहली प्राथमिकता है। नेकां इस समय चुनाव नहीं चाहती। इसके बावजूद यदि निर्वाचन आयोग चुनाव करवाता है, तो हम चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हम जम्हूरियत का सम्मान करते हैं और करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed