{"_id":"571284c94f1c1b286e4a6b8b","slug":"ipv-polio-vaccine-introduced","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में आईपीवी पोलियो वैक्सीन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में आईपीवी पोलियो वैक्सीन शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
पोलियो वैक्सीन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में शनिवार को सरवाल अस्पताल जम्मू से स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत ने आईपीवी (इनएक्टिवेटिड पोलियो वैक्सीन) पोलियो इंजेक्शन वैक्सीन शुरू किया। इसमें एक साल तक के बच्चों को पोलियो निरोधक दवाई इंजेक्शन से दी जाएगी। यह वैक्सीन बच्चे को साल के अंत में दी जाने वाली तीसरी पोलियो ड्राप्स डोज के साथ मिलेगी।
इसके लिए तीस हजार डोज की पहली खेप मंगवाई गई है। बच्चे को पहले साल में छह हफ्ते, दस हफ्ते और चौदह हफ्ते में पोलियो निरोधक ड्राप्स की तीन डोज दी जाती हैं। सरकारी अस्पताल में बच्चे को यह डोज नि:शुल्क दी जाएगी। बाजार के मुकाबले यह वैक्सीन करीब आठ सौ रुपये सस्ती है। सरकार को एक डोज का खर्च करीब 120 रुपये पड़ेगा, जबकि बाजार में एक डोज करीब 900 रुपये तक मिल रही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डाक्टरों की हाजिरी सुनिश्चित बनाने के लिए डिजिटल डिस्पले बोर्ड पर रोस्टर को दर्शाया जाएगा। इसके अलावा अस्पतालों की दवाओं में पारदर्शिता लाने के लिए शीघ्र एक ही रंग की दवाइयों की खेप मंगवाई जाएगी।
विज्ञापन
इससे अस्पताल की दवाओं को बाजार में जाने से रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल से अगर कोई भी दवा बाहर पाई गई तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें संबंधित दवा विक्रेता का लाइसेंस रद किया जाएगा। लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।