फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Inundation of reverence gathered in the annual fair of Baba Siddha Goria

बाबा सिद्ध गोरिया के वार्षिक मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

विज्ञापन
Inundation of reverence gathered in the annual fair of Baba Siddha Goria
बाबा सिद्धगोरिया का वार्षिक मेल। संवाद
रामगढ़ । रामगढ़ क्षेत्र के गांव स्वांखा स्थित ऐतिहासिक स्थल बाबा सिद्ध गोरिया नाथ जी के मठ पर लगने वाला आठ दिवसीय वार्षिक मेला तीन वर्ष के बाद रविवार को पारंपरिक श्रद्धा के साथ शुरू हो गया। मेले के पहले दिन सिद्ध स्वांखा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। लाखों भक्तों ने माथा टेका तो वहीं सुबह से रात तक देवस्थान पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जिला प्रशासन द्वारा मेला अधिकारी बनाए गए तहसीलदार रामगढ़ फारूख हुसैन भट्ट के अनुसार दोपहर तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु मेले में पहुंच चुके थे। सुबह करीब चार बजे ही भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। शाम तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मेले में शिरकत की व ऐतिहासिक देवस्थान पर स्थित पवित्र सरोवर में स्नान कर सरोवर के मध्य स्थित मंदिर में बाबा जी की समाधि पर माथा टेका व पूजा अर्चना कर सुख - समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

इससे पहले मठ के महंत भोला पीर नाथ जी को उनके अनुयायियों ने पंचरत्नी से स्नान करवाया। इसके बाद महंत जी को मंदिर में गद्दी पर बैठाया गया। महंत पीर भोला नाथ श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दे रहे थे। इस दौरान लंबी-लंबी कतारें लगीं थी। श्रद्धालुओं को महंत व अन्य साधुओं ने भभूति व धागा भी दिया। ऐसी मान्यता है कि इस भभूति व धागे से कई रोग ठीक होते हैं और घर में किसी प्रकार की कोई बुरी नजर या भूत प्रेत का प्रवेश नहीं होता। बाबा सिद्ध गोरिया नाथ जी के मठ पर कई चेलों ने इस दौरान यात्रा भी की और कई महिलाएं भी यात्रा करती नजर आई। सुबह जम्मू के विभिन्न क्षेत्रों के अतिरिक्त उत्तर भारत के कई क्षेत्रों से बाबा जी के भक्तों की टोलियां निजि वाहनों से पहुंचे। देशभर से आए कई श्रद्धालु ने मनोकामनाएं पूरी होने के बाद बाबा जी के मंदिर में बैंड - बाजों व ढोल की थाप पर नाचते हुए बाबा जी के नाम का झंडा चढ़ाने व दर्शन करने पहुंचे। रविवार को शुरू हुए मेले का समापन अगले रविवार को श्रद्धापूर्वक होगा। बाबा सिद्ध गोरिया नाथ जी के देवस्थान पर सोमवार को सिद्ध स्वांखा केसरी दंगल का आयोजन किया जाएगा। देवस्थान के महंत पीर भोला नाथ जी सोमवार दोपहर बाद चार बजे के करीब दंगल का विधिवत से शुभारंभ करेंगे। महंत जी व दंगल कमेटी के लोगों से दंगल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है । एसएसपी सांबा डॉ. अभिषेक महाजन के नेतृत्व में एसडीपीओ विजयपुर प्रियंका कुमारी, थाना प्रभारी रामगढ़ आषा नंद, पुलिस जवानों व सुरक्षाबलों के साथ मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed