फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   intruder gun down

Jammu News: आईबी पर पाकिस्तानी घुसपैठिया मार गिराया

विज्ञापन
intruder gun down
कठुआ/हीरानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया है। घुसपैठिए की पहचान की जा रही है। सोमवार शाम करीब छह बजे हीरानगर सेक्टर की बीओपी चांदवां और बीओपी कोठे पोस्ट के बीच जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी थी। बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तानी पोस्ट पप्पू चक की ओर से भारतीय सीमा में घुस रहे कुछ लोगों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

बीएसएफ के सूत्रों के अनुसार, चेतावनी के बावजूद जब वे नहीं हटे तो जवानों ने कुछ राउंड गोलियां चलाईं। इस कार्रवाई में एक पाकिस्तानी नागरिक घायल हो गया, जिसे बाद में बीएसएफ ने हिरासत में ले लिया। घायल को गंभीर हालत में विजयपुर एम्स में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार, बीएसएफ की ओर से मामले की जांच की जा रही है। अफसरों ने बताया कि उच्च अधिकारियों को इसके बारे में सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन

सीमा पार अक्सर रेकी के लिए भेजे जाते हैं घुसपैठिए
n भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा घुसपैठ के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। हाल-फिलहाल में हुईं घुसपैठ की वारदात को देखते हुए बीएसएफ ने चाैकसी कड़ी की हुई है। हर संदिग्ध हलचल पर नजर रखी जा रही है। सीमा पार कर भारतीय सीमा में दाखिल होते घुसपैठिए को ढेर किए जाने का यह पहला मामला नहीं है। अक्सर सीमावर्ती क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से ध्यान बंटाने या फिर चौकसी को जांचने के लिए रेकी करवाई जाती रही है। सीमावर्ती इलाकों में लगातार ड्रोन की मूवमेंट के बाद बीएसएफ किसी भी संदिग्ध हलचल को गंभीरता से ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed