फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Interpretation of the sixth issue of Kailakh Sandesh Panchang Calendar

Jammu News: कैलख संदेश पंचांग कैलेंडर के छठे अंक का विमाेचन

विज्ञापन
Interpretation of the sixth issue of Kailakh Sandesh Panchang Calendar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को कैलख संदेश पंचांग कैलेंडर के छठे संस्करण का विमोचन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने कहा कि कुछ वर्षों से लोगो को दो-दो व्रत और पर्वो के विषय पर असमंजस की स्थिति बन जाती है। इस पंचांग कैलेंडर में व्रत और पर्वों के विषय में स्पष्ट रूप से जानकारी दी गई है।
उन्होंने कहा कि बड़े अध्ययन व विश्लेषण के बाद पंचांग कैलेंडर को लिखा जाता है। हमने दस हजार पंचांग कैलेंडर प्रकाशित किए हैं और इनका नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने दैनिक जीवन में आम लोगों के लिए पंचांग को बेहद उपयोगी बताया। पंचांग में साल भर के व्रत, त्योहारों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी है। सनातन धर्म सभा जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दधीची ने कहा कि कैलख संदेश पंचांग कैलेंडर के प्रकाशन का मुख्य उद्देश्य समाज को विक्रमी संवत् नव वर्ष से जोड़ना है। कार्यक्रम के अंत में झिड़ी स्थित बाबा जित्तो देव स्थान के महंत जगदीश मेहता, विमेन क्लब मेरी पेंशन की चेयरमैन संध्या गुप्ता, समाज सेवी दिल बहादुर सिंह, प्रो. विवेक आर्य, डॉ. सत्य प्रिय, विदु शर्मा, सतीश जंडियाल, अजय सिंह चिब, सुरिंदर मन्हास, आदित्य अभिराज शर्मा, अजय शर्मा, प्रमोद शर्मा, राकेश गंडोत्रा, अश्वनी सूरी को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जम्मू-कश्मीर बैंक के पूर्व चेयरमैन आरके छिब्बर, ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, ट्रस्ट के उपप्रधान पवन खजूरिया, केके शर्मा, जगदेव सिंह चिब, अंकुश शर्मा, नरेश रैना, उत्तम चंद शर्मा आदि अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. शरत चंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed