तीन दिन बाद राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन के बाद सोमवार को राज्य में मोबाइल इंटरनेट पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया। इससे राज्य के करीब 50 लाख मोबाइल इंटरनेट उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है।
हालांकि तीन दिनों के भीतर लाखों ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके इंटरनेट पैक में बचा डाटा खत्म हो गया। इन तीन दिनों की अवधि में कई उपभोक्ताओं का प्लान खत्म होना था। प्रतिबंध हटने के बाद एकदम से व्हाटसएप और फेसबुक पर तीन दिनों की खामोशी टूटी।
सुबह ठीक दस बजे से लेकर सवा दस बजे के बीच तमाम मोबाइल कंपनियों की मोबाइल इंटरनेट सेवा (जीपीआरएस, थ्री जी, टूजी) शुरू हो गई।
साइबर कैफे में भी लौटी रौनक
राज्य सरकार ने ईद के मौके पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा सोशल साइट पर सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने वाले वीडियो पोस्ट होने की सूचना पर 25 सितंबर सुबह पांच बजे से लेकर 26 सितंबर रात दस बजे तक सभी तरह की मोबाइल इंटरनेट सेवा और ब्राडबैंड सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया।
लेकिन घाटी में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए इस प्रतिबंध को 27 सितंबर दोपहर 2 बजे तक बढ़ा दिया गया। इसके बाद दोबारा अवधि बढ़ा दी गई और सोमवार सुबह दस बजे तक वक्त कर दिया गया। हालांकि ब्राडबैंड पर लगा प्रतिबंध रविवार रात आठ बजे के बाद हटा लिया गया था।
ब्राडबैंड सेवा बहाल होने के बाद साइबर कैफे में भी रौनक लौटी। तीन दिन तक कैफे सूने रहे। सत्यम साइबर कैफे के अजय भगत ने बताया कि प्रतिबंध लगने से काफी काम प्रभावित हो रहा था। युवा वर्ग आवेदन नहीं कर पा रहे थे और एयर एवं ट्रेन टिकट भी नहीं कराई जा रही थी।
जम्मू जिले में करीब तीन हजार साइबर कैफे में तीन दिन के भीतर करीब पचास करोड़ का काम प्रभावित हुआ है। रेलवे स्टेशन साइबर कैफे चलाने वाले मनोज गुप्ता का कहना है कि तीन दिन में बहुत नुकसान हुआ है।