फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   INTERNET BANNED IN JAMMU AND KASHMIR

अमरनाथ यात्रा पर हमले के बाद J&K में मोबाइल इंटरनेट बैन, लोगों को परेशानी

Tue, 11 Jul 2017 07:11 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Tue, 11 Jul 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
INTERNET BANNED IN JAMMU AND KASHMIR
जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट पर रोक - फोटो : Demo Photo

कश्मीर में आतंकियों द्वारा अमरनाथ जाने वाले यात्रियों को निशाना बनाए जाने के बाद राज्य सरकार की ओर से जम्मू क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने पर आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अफवाहों को रोकने के मद्देनजर इंटरनेट पर बैन से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


इंटरनेट बंद होने के कारण तमाम व्यापारी वर्ग भी परेशान रहे। अधिकतर दुकानदार कैशलेस व्यापार कर रहे हैं जिसके चलते उन्हें भारी परेशानी से जूझना पड़ा। दुकानदारों ने कहा कि वे पहले से ही जीएसटी को लेकर परेशान थे और अब इंटरनेट सेवाएं बंद होने से उनका कारेाबार प्रभावित हो रहा है। 
विज्ञापन


श्री अमरनाथ यात्रियों पर अनंतनाग में आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार को हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच जम्मू बंद का व्यापक असर रहा। बाजार बंद रहे। सार्वजनिक वाहन सड़कों से नदारद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed